27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रीय स्तर पर देवेंद्र फडणवीस का कद बढ़ा, केंद्रीय चुनाव समिति में...

राष्ट्रीय स्तर पर देवेंद्र फडणवीस का कद बढ़ा, केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल  

फडणवीस महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त  

Google News Follow

Related

बीजेपी ने अपने संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। साथ केंद्रीय चुनाव समिति में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें महाराष्ट्र के चर्चित नेता नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं मिली है। इसी तरह 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव  समिति में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। जबकि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  चुनाव समिति में शामिल किया गया।   वहीं ,दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को उच्च सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में शामिल किए गए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए यह घोषणा की।
 गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने बिहार और गोवा में हुए चुनाव की कमान संभाली थी। जहां बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. चाहे वह गोवा हो या बिहार दोनों जगहों पर बीजेपी ने अच्छे सीटों के साथ जीत दर्ज की थी। गोवा में बीजेपी ने सरकार बनाई तो हाल ही में नीतीश की पार्टी जेडीयू ने बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई है। एक तरह से कहा जा सकता है कि देवेंद्र फडणवीस का राष्ट्रीय स्तर पर कद बड़ा है। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर कई मायने निकाले जा रहे थे।
   
फडणवीस महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को उच्च सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में शामिल किए गए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए यह घोषणा की। बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने विधान परिषद में नव निर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया। फडणवीस नागपुर से विधानसभा सदस्य हैं।
आम तौर पर मुख्यमंत्री विधानसभा में सदन के नेता होते हैं जबकि उप मुख्यमंत्री विधान परिषद में सदन के नेता होते हैं।  बुधवार को दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि मूर्मू ने बेहद संघर्ष से इस मुकाम तक पहुंची हैं। यह देश के लिए गर्व की बात है कि एक आदिवासी महिला सर्वोच्च पद तक पहुंच सकी।
ये भी पढ़ें 

एक महिला के स्वाभिमान से ज्यादा राजनीति महत्वपूर्ण नहीं है?-नितेश राणे 

उद्धव की शिवसेना को नहीं भा रहा फोन पर वंदे मातरम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें