सहारनपुर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह जो नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है, उसमें भारत की एक बेहद अहम भूमिका होगी। ब्रिक्स की मजबूती भारत के लिए और पूरे महाद्वीप के लिए बहुत जरूरी है। विश्व की 40 प्रतिशत से अधिक अर्थव्यवस्था और 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों के पास है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ब्रिक्स देशों द्वारा एकपक्षीय युद्धों, आर्थिक प्रतिबंधों और एकतरफा टैरिफ की कड़ी आलोचना किए जाने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ब्रिक्स के एक सुर में खड़े होने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर ब्रिक्स देश अपने स्टैंड पर मजबूती से खड़े रहते हैं तो ट्रंप को झुकना पड़ेगा।
इमरान मसूद ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने से पहले भारत की जमीन से जुड़े विवादों का समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद की चर्चा को लेकर कहा कि आतंकवाद का कोई समर्थन नहीं करता है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की मदद को लेकर दिए गए बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि अगर उनकी संप्रभुता पर हमला होगा तो निश्चित रूप से यह सब बातें होंगी।
पश्चिम बंगाल में मदरसों को मिले नोटिस पर कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके पास हिंदू-मुसलमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। यहां मुसलमान मांस खाए तो पीटा जाता है, वहां तो मंदिर में भी मछली खाई जाती है।
