26 C
Mumbai
Friday, January 30, 2026
होमदेश दुनियाफैसले के बाद कांग्रेस ने जारी की ये तस्वीरें, पर कहीं बगावत,...

फैसले के बाद कांग्रेस ने जारी की ये तस्वीरें, पर कहीं बगावत, तो कहीं है कलह      

सिद्धारमैया को ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया। और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद कांग्रेस ने दो तस्वीर साझा की। ऐसी ही तस्वीरें कांग्रेस ने 2018 में भी जारी की है, पर...   

Google News Follow

Related

कांग्रेस ने आख़िरकार सिद्धारमैया को ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया। और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद कांग्रेस ने दो तस्वीर साझा की एक में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों नेताओं का हाथ ऊपर कर सहमति जाते हुए देखे जा सकते हैं।

जबकि दूसरी तस्वीर डीके, सिद्धारमैया,केसी वेणुगोपालऔर रणदीप सुरजेवाला ख्नाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, सवाल यही है कि क्या दोनों नेताओं के दिल मिले यह सवाल कांग्रेस में हमेशा अनुत्तर रहा है। जैसा की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ 2018 में हो चुका है। उस समय भी कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के दावेदारों के साथ तस्वीर साझा किया था। जो केवल यह दर्शाता है कि वे सिर्फ तस्वीर में मुस्करा रहे है,लेकिन कांग्रेस के आलाकमान के फैसले से खुश नहीं हैं।

सबसे पहले बात करते हैं राजस्थान की। तो यहां 2018 में 99 सीट जीत कर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन यहां सत्ता के लिए कांग्रेस के दो नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत आपस में भिड़ गए थे। लेकिन सत्ता का स्वाद गहलोत ने चखा। कांग्रेस ने पायलट जैसे नौजवान नेता को दरकिनार कर गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया। जो गांधी परिवार के वफादार माने जाते रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच एक माह तक विवाद चला। उस समय  भी कांग्रेस ने पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया था। जैसा की डीके को बनाया गया है। लेकिन पायलट इस फैसले से खुश नहीं थे। लेकिन, कांग्रेस ने राहुल गांधी, पायलट और गहलोत की एक साझा तस्वीर साझा की जिसमें तीनों नेता हंसते मुस्कराते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन आज पायलट गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए और आंदोलन कर रहे हैं।

इसी तरह, इसी साल छतीसगढ़ का भी यही हाल रहा। यहां भी कांग्रेस ने चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जबकि पार्टी में दो सीएम दावेदार सामने आये थे। एक भूपेश बघेल और दूसरे नेता टीएस सिंहदेव।दोनों नेता सीएम बनाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने केवल भूपेश बघेल को ही खुश कर पाई थी। उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस दौरान भी राहुल गांधी ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की हंसती मुस्कराती तस्वीर शेयर किया था ,लेकिन आज तक दोनों नेताओं में अदावत जारी है। कहा जाता है कि दिल्ली में यह तय हुआ था कि ढाई साल भूपेश बघेल सीएम रहेंगे और ढाई साल सिंहदेव रहेंगे। लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हुआ। बघेल ने सिंहदेव को सत्ता नहीं सौंपी।

Jyotiraditya Scindia Kamlnath Rahul Gandhi

बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां भी कांग्रेस ने 200 सीटों में से 100 सीटें जीती थी। मगर यहां भी मुख्यमंत्री पद के लिए दो नेता दावेदार सामने आये थे। एक ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ थे। कमलनाथ का गांधी परिवार का संबंध अच्छा होने की वजह से  उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। कहा जाता है कि सिंधिया को भी उपमुख्यमंत्री का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इस निर्णय के दौरान भी राहुल गांधी, सिंधिया और कमलनाथ की मुस्कराती तस्वीर सामने आई थी। लेकिन, कुछ समय बाद सिंधिया ने बगावत कर दिया था और सरकार गिर गई थी। अब सिंधिया बीजेपी केंद्रीय मंत्री हैं। हिमाचल प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के दावेदार सामने आये। लंबे समय के बाद यहां भी मुख्यमंत्री घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें     

 

लोकसभा चुनाव के नाम पर CM चयन में सुरक्षात्मक क्यों हो जाती है कांग्रेस? 

CID, ED और IT के निशाने पर डीके शिवकुमार, जानें इनसाइड स्टोरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें