बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व के अवसर पर 9 जनवरी 2022 को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया। भारत का इतिहास मुगलों के खिलाफ गुरु गोविंद सिंह के संघर्ष से भरा हुआ है। गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्र थे, जिसमें दो पुत्र मुगलों के खिलाफ लड़ाई में शहीद हो गए।
उन्होंने कहा, “हमारे देश का इतिहास ऐसे लोगों से भरा हुआ है, जो मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और वीरगति से प्राप्त हुए। ऐसे लोगों के इतिहास को पीएम मोदी देश और देश की नौजवान पीढ़ी के सामने ला रहे हैं। आज के लोग उनसे सीख लेकर अपने अंदर आत्मसात करें। इसी के उपलक्ष्य में आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है।”
सरावगी ने विपक्ष पर जुबानी हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी है। परिवार के इतर कोई सोच और कल्पना नहीं कर सकता। अगर उन्होंने परिवार के अलावा मंत्री भी बनाया तो, उनकी क्या स्थिति थी? अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया तो वो भी डमी टाइप के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस के शासन में एक परिवार का ही महिमामंडल हुआ। ऐसे सैकड़ों की संख्या में उदाहरण हैं, जिनका योगदान इस देश की आजादी और इस देश को आगे बढ़ाने में रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ एक परिवार का महिमामंडल बढ़ाने में लगी है।”
उन्होंने कहा, 2014 के बाद जब से पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, रेल में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। आज ट्रेनों का समय पर चलना, ट्रेनों की व्यवस्था और प्लेटफॉर्मों की संख्या सुधरी है। आज के समय में जो भी परिवर्तन हुआ है, वह निश्चित रूप से जनहित में अच्छा परिवर्तन हुआ है।
भाजपा नेता ने राजद के पोस्ट करके बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज किया और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, वे खुद बेल और जेल वाले लोग हैं।
सांता क्लॉज का मजाक उड़ाकर आप नेताओं ने आस्था को चोट पहुंचाई!



