31 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाइंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर उत्साह!

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में पीएम मोदी के संबोधन को लेकर उत्साह!

एक दूसरे प्रतिभागी कैप्टन इंद्रवीर सोलंकी ने कहा कि मैरिटाइम फैमिली भाग्यशाली है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति दर्ज होने जा रही है।

Google News Follow

Related

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में बुधवार को पीएम मोदी मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के संबोधन से पहले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों ने उनके संबोधन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी चैतन्य ने कहा कि यह आयोजन भव्य तरीके से आयोजित किया गया है, जिसे पूरी दुनिया से समर्थन मिला है।

उन्होंने बताया कि वे सिंगापुर से हैं और इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था देखकर हैरान हैं। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी का संबोधन युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक होगा।”

एक दूसरे प्रतिभागी कैप्टन इंद्रवीर सोलंकी ने कहा कि मैरिटाइम फैमिली भाग्यशाली है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति दर्ज होने जा रही है।

उन्होंने कहा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। मैं कहूंगा कि पहली बार, प्रधानमंत्री मोदी इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट सहित मैरिटाइम इंडस्ट्री को ग्लोबल मैप पर लेकर आएंगे। न केवल मैरिटाइम इंडस्ट्री बल्कि शिपबिल्डिंग में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।”

कैप्टन सुदर्शन ने कहा कि इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 वास्तव में महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस विशेष कार्यक्रम को और भी खास बना देगी।पीएम मोदी ‘ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे समुद्री क्षेत्र में हुए सुधारों पर प्रकाश डालेंगे।

इंडिया मैरीटाइम वीक एक बड़ा इवेंट है, जो दुनिया भर के मैरीटाइम एक्सपर्ट्स, इनोवेटर्स और लीडर्स को एक साथ एक मंच पर लाता है। यह आयोजन मैरीटाइम टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट एडवांसमेंट्स को दिखाता है और इंडस्ट्री में सहयोग को बढ़ावा देता है।

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 से जुड़े प्रोग्राम्स में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। मैं मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव का संबोधन करूंगा और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग बनाने और इसमें भारत के सुधारों को उजागर करने के लिए एक शानदार मंच है।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप के बयान के बाद टेक्सटाइल और सी फूड शेयरों में उछाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें