24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियागुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार!

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार!

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों को भी पुनः जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Google News Follow

Related

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य में नई राजनीतिक हलचल के बीच शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस समारोह में शामिल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल और व्यापक हो जाएगा।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों को भी पुनः जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी संगठन और नेतृत्व के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा था, जिसके बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख और समय तय कर दिया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां गांधीनगर के महात्मा मंदिर में जोर-शोर से की जा रही हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, विधायक, सांसद, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अधिकांश विधायकों के गुरुवार दोपहर तक गांधीनगर पहुंचने की उम्मीद है। चूंकि वर्तमान मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले विधायकों के इस्तीफे आज स्वीकार किए जाने हैं, इसलिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्साह के साथ गांधीनगर पहुंच रहे हैं।

पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद अब सरकार का यह बहुप्रतीक्षित विस्तार 17 अक्टूबर को होने जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के जुड़ने से सरकार को विकास योजनाओं के तेज क्रियान्वयन में नई ऊर्जा मिलेगी।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में जल्द ही नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभागों के पुनर्वितरण और प्राथमिक नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें