आसाम विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले सियासी माहौल उस समय गरमा गया जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने दावा किया कि रिनीकी भुयान सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं और इसके फर्जी दस्तावेज़ भी प्रस्तुत किए।
हालांकि, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ बताया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे।
विवाद तब और गहरा गया जब कांग्रेस द्वारा पेश किए गए दस्तावेज़ों में कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। पार्टी ने एक कथित यूएई गोल्डन वीज़ा कार्ड दिखाया, जिसमें नाम रिनिकी भुयेएमियन सरमा लिखा था, जो अपने आप में संदिग्ध है। जांच में यह भी सामने आया कि दस्तावेज़ का आईडी नंबर जन्म वर्ष से मेल नहीं खाता और मशीन-रीडेबल ज़ोन में राष्ट्रीयता भी गलत दर्ज है।
अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि कांग्रेस द्वारा दिखाया गया दस्तावेज़ दरअसल एक पाकिस्तानी नागरिक के खोए हुए एमिरेट्स आईडी कार्ड की फोटो से छेड़छाड़ कर तैयार किया गया था। फेसबुक ग्रुप “Pakistani in Ajman” में 28 मार्च को टिपू सुल्तान नामक व्यक्ति ने अपने खोए हुए दस्तावेज़ों की जानकारी साझा की थी, जिसमें एमिरेट्स आईडी कार्ड की तस्वीर भी शामिल थी।
इस आईडी कार्ड का नंबर 784-1996-5557498-8 है, यह वही नंबर है जिसे कांग्रेसी नेता ने रिनीकी भुयान शर्मा के यूएई पासपोर्ट के रूप में दिखाया। मूल दस्तावेज़ में जन्मतिथि 10 जुलाई 1996 दर्ज है, जो आईडी नंबर के दूसरे हिस्से से मेल खाती है।

तुलनात्मक विश्लेषण में पाया गया कि कांग्रेस ने मूल दस्तावेज़ में नाम “अशरफ अब्देलकादर अब्देलसमद हुसैन” को बदलकर “रिनिकी भुयान सरमा” कर दिखाया, साथ ही जन्मतिथि, जारी करने और समाप्ति तिथि भी बदल दी गई। हालांकि, आईडी नंबर को नहीं बदला गया, जिससे जालसाजी उजागर हो गई। इतना ही नहीं, राष्ट्रीयता भी “इजिप्त” ही रहने दी गई।
So @Pawankhera stole the “Golden Card” number from this Facebook Group . What a shame ! #CongFAKEAICampaign https://t.co/WrfnvMwXWv pic.twitter.com/e2XpGZqzea
— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) April 5, 2026
भाजपा नेता और आसाम मंत्री पीयूष हजारिका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “तो पवन खेड़ा ने इस फेसबुक ग्रुप से गोल्डन कार्ड का नंबर चुरा लिया। कितनी शर्म की बात है!”
विशेषज्ञों के अनुसार, यूएई का एमिरेट्स आईडी नंबर 15 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो किसी व्यक्ति के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड से जुड़ा होता है और कभी बदलता नहीं है। अलग-अलग दस्तावेज़ों में एक ही नंबर का इस्तेमाल संभव नहीं है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दस्तावेज़ फर्जी तरीके से तैयार किया गया।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “मैं उनके लगाए हर आरोप को पूरी तरह से खारिज करता हूं। ये गलत इरादे से बनाए गए, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित झूठ हैं जिनका मकसद आसाम के लोगों को गुमराह करना है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अदालत में सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों को कानून के तहत परिणाम भुगतने होंगे।
वहीं रिनिकी भुयान सरमा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एक राष्ट्रीय पार्टी का प्रवक्ता बुनियादी उचित परिश्रम का पालन करेगा, न कि फर्जी पासपोर्ट के काल्पनिक तस्वीरें फैलाएगा। उन्होंने कहा,“अब मैं कानून को अपना काम करने दूंगी। क्रिमिनल चार्ज लगाए जा रहे हैं। हम इसे कोर्ट में जारी रख सकते हैं।”
यह भी पढ़ें:
समुद्री जीवन के लिए अहम ‘कोरल रीफ’, जानें क्यों खतरनाक है ‘कोरल ब्लीचिंग’?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी



