पत्र में कहा गया है कि लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किए जाएं।
अनूप अवस्थी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पत्र याचिका में श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में दान और चढ़ावे के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर और एक स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है। इसमें यह भी कहा गया है कि राम मंदिर से संबंधित दान निधि में कथित अनियमितताओं, दुरुपयोग या चोरी की हालिया खबरों ने भारत और विदेशों में श्रद्धालुओं के बीच चिंता पैदा कर दी है।
अनूप अवस्थी ने कहा कि इससे पहले भी दान का पैसा मिला था, लेकिन कभी इस पर किसी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया था, लेकिन अब पूजा शुरू हो जाने के बाद जिस तरह से प्रश्न उठ रहा है और बात सामने आ रही है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें कुछ लोग शामिल हो सकते हैं।
आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े चार आरोपी 22 जून तक हिरासत में भेजे गए!
