“गौरव गोगोई ने सबके सामने मेरा अपमान किया”

 सीएम हिमंता सरमा से मुलाकात के बाद भूपेन बोरा का कांग्रेस पर हमला

“गौरव गोगोई ने सबके सामने मेरा अपमान किया”

“Gaurav Gogoi insulted me in front of everyone”

आसाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने जा रहे बोरा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता Gaurav Gogoi ने उनका सार्वजनिक रूप से अपमान किया और उनकी शिकायत के बावजूद पार्टी हाईकमान ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बुधवार (18 फरवरी) को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बोरा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को 32 वर्ष दिए हैं। उन्होंने कहा,”मैंने कांग्रेस पार्टी को 32 साल दिए। कांग्रेस ने मुझे MLA से APCC प्रेसिडेंट बनाया… जब मैं 2021 में प्रेसिडेंट बना, तो कांग्रेस AIUDF के साथ अलायंस में थी। मैंने अलायंस तोड़ दिया। उसके बाद, INDIA अलायंस बनने से पहले, मैंने 16 पार्टियों के साथ अलायंस किया… उपचुनाव में तय हुआ कि एक सीट CPI(ML) को मिलेगी, लेकिन अचानक उस रात, एक अलग व्यक्ति का नाम अनाउंस हुआ जो कभी कांग्रेस का मेंबर नहीं रहा… गौरव गोगोई वह सीट नहीं जीत सके… 9 फरवरी को अलायंस को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। मुझसे फिर से अलायंस बनाने के लिए कहा गया…”

वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्हें गठबंधन को फिर से मजबूत करने के लिए कहा गया। “मैंने बातचीत शुरू की। 11 फरवरी को गोगोई ने कहा कि मुझे रकीबुल हुसैन को साथ ले जाना चाहिए। लेकिन 13 फरवरी को उन्होंने सबके सामने कहा कि मैंने कन्फ्यूजन पैदा किया है। मैंने पूछा कि उन्होंने सबके सामने मुझे क्यों बेइज्जत किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी राहुल गांधी को दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उनके ये बयान एक दिन बाद आए जब असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने उनसे मुलाकात की और घोषणा की कि बोरा भाजपा में शामिल होंगे।

दूसरी ओर, गौरव गोगोई ने बोरा पर गोपनीय पार्टी जानकारी एक ऐसे पत्रकार को लीक करने का आरोप लगाया जो कथित रूप से मुख्यमंत्री के करीबी हैं। उन्होंने कहा कि बोरा के मुख्यमंत्री से नजदीकी के संबंध में जो अटकलें थीं, वे अब सही साबित हो रही हैं। गोगोई ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े कथित भूमि मामलों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच बोरा का भाजपा में जाना मुख्यमंत्री की निराशा को दर्शाता है।

इसके अलावा गोगोई ने बोरा के खिलाफ महिला आयोग में लंबित एक जांच का उल्लेख कर दावा किया कि जिन पर पहले सवाल उठाए गए, उन्हें अब ईमानदार हिंदू नेता के रूप में पेश किया जा रहा है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर राज्य की राजनीति को और अधिक गरमा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में फर्जी एनकाउंटर की दहशत, 924 लोगों की मौत

राज्यसभा चुनाव की घोषणा; महायुति और माविआ के लिए संख्या बल का समीकरण कैसा होगा?

“मैच से पहले रसोई साफ करनी पड़ी और बर्तन धोने पड़े”

Exit mobile version