31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियागिरिराज सिंह का हमला : लालू ने वंशवाद, तेजस्वी कर रहे मजहबी...

गिरिराज सिंह का हमला : लालू ने वंशवाद, तेजस्वी कर रहे मजहबी सियासत!

लालू प्रसाद यादव ने वंशवाद की राजनीति की नींव रखी और अब उनके बेटे तेजस्वी यादव उसी रास्ते पर चलकर समाजवाद की आड़ में मजहबी राजनीति कर रहे हैं।  

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को विपक्षी नेताओं पर तल्ख टिप्पणी की। बिहार की राजधानी पटना में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ तेजस्वी यादव की रैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव समाजवादी नहीं, बल्कि ‘नमाजवादी’ नेता बन गए हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने वंशवाद की राजनीति की नींव रखी और अब उनके बेटे तेजस्वी यादव उसी रास्ते पर चलकर समाजवाद की आड़ में मजहबी राजनीति कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी भी समाजवादी नहीं रहे। वे सिर्फ ‘नमाजवादी’ नेता हैं। लालू प्रसाद यादव ने वंशवाद की राजनीति को जन्म दिया और अब तेजस्वी खुद को समाजवादी बताने की कोशिश में एक खास समुदाय को खुश करने की राजनीति में उलझ गए हैं। ऐसे नेता न इधर के रहेंगे, न उधर के। हम बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे, ये बिहार की जनता का संकल्प है।

कोलकाता में हाल ही में घटी एक दुखद घटना को लेकर गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ममता दीदी से संभल नहीं रहा है। आज पश्चिम बंगाल न हिंदुओं के लिए सुरक्षित है, न ही लड़कियों के लिए।

वहां के टीएमसी नेताओं द्वारा दिए गए बयान बेहद निंदनीय हैं। यह शर्मनाक है कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी ने अब तक कोई सफाई नहीं दी। उनका मौन रहना यह दर्शाता है कि वह इन बयानों को मौन समर्थन दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गए आरोप पर भी गिरिराज सिंह ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बाबा बागेश्वर से डर गए हैं। उन्हें डर है कि अब उनकी असलियत उजागर होने लगी है, इसलिए इस तरह के बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

आखिर क्यों कम फिल्में करते हैं विक्रांत मैसी? एक्टर ने दी जानकारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें