28 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियामहागठबंधन के घोषणापत्र पर गुरु प्रकाश पासवान ने कसा तंज!

महागठबंधन के घोषणापत्र पर गुरु प्रकाश पासवान ने कसा तंज!

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 60 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन अब तक इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

Google News Follow

Related

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को महागठबंधन अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगा। महागठबंधन के घोषणापत्र पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बयान दिया है।

महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र जारी होने से पहले बिहार के भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इन लोगों के पास घोषणापत्र में जारी करने के लिए ठोस बात नहीं है। जैसे ये लोग रोजाना कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जो भी इनके दिमाग में आता है, वैसे ही आज घोषणापत्र में भी कुछ बोल देंगे।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 60 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन अब तक इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। ये लोग कुछ भी बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “एसआईआर लागू होना ही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है, एसआईआर की प्रक्रिया संविधान के अंतर्गत आती है। इसलिए इसे लागू करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 323, 324 और 325 के अंतर्गत चुनाव आयोग को ये अधिकार है। कोई यह पहली बार नहीं हो रहा है जिसको लेकर इतना शोर किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार हो चुका है। बिहार में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों ने एसआईआर की प्रक्रिया में भाग लिया है जिससे वोटर लिस्ट सही हुई है।

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से समय भी दिया गया था अगर किसी को कोई परेशानी हो तो शिकायत कर सकता है, लेकिन कहीं से कोई शिकायत भी नहीं आई थी।

बिहार में राहुल गांधी की होने वाली रैली पर गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि विदेश दौरे से राहुल को शायद वापस आने का समय मिल गया होगा। विपक्ष चुनाव में मेहनत नहीं करता है और हारने के बाद तरह-तरह के बयान देता है।

प्रशांत किशोर के दो जगह पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर जैसे लोग चुनाव को व्यापार समझते हैं और कुछ भी करने लगते हैं। इन लोगों को चुनाव सीरियस लेना चाहिए, जो ये लोग लेते नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु में भाजपा ने बीबीसी तमिल पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,103फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें