29 C
Mumbai
Thursday, September 19, 2024
होमदेश दुनियाकांग्रेस को रावत की नसीहत, BJP की तकनीक अपनाकर राहुल बन सकते...

कांग्रेस को रावत की नसीहत, BJP की तकनीक अपनाकर राहुल बन सकते हैं…     

Google News Follow

Related

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने अब पार्टी को सलाह दी है कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी की तकनीक अपनानी होगी। उन्होंने  बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए क्षेत्रीय नेताओं को मजबूत किया है। सो, पार्टी को भी  तरीका अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सही मायने में सत्ता में वापसी करना चाहती है तो उसे क्षेत्रीय नेताओं को मजबूत करना होगा। फिलहाल रावत कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट कर आलाकमान पर निशाना साधा था… उन्होंने लिखा था कि, ”उनके नुमाइंदे मेरे हाथ पैर बांध रहे हैं ..

बताया जा रहा है कि रावत  कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि  आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को सीएम का चेहरा बनाये जाने का आलाकमान पर दबाव बना रहे थे। लेकिन कांग्रेस  गुटबाजी की संभावना को देखते हुए  ऐसा कदम उठाने के बजाय  सामूहिक चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। हलांकि, रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में जैसे भूचाल आ गया। इस ट्वीट के बाद  पंजाब के  पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भी निशाना साधा था। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि, जैसा बोओगे, वैसे काटोगे…

रावत ने राहुल गांधी पर सीधा हमला तो नहीं बोला है लेकिन देखा जय फ्तो उन्होंने राहुल गांधी के राजनीति समझ पर सवाल खड़ा किया है। इसके आलावा उन्होंने कांग्रेस को भी लगे हाथ नसीहत भी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि, अगर राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनाना चाहते है तो पार्टी को बीजेपी की तकनीक अपना कर ही सत्ता वापसी की जा सकती है। उन्होंने आगे  कहा कि, राहुल गांधी की अपनी राजनीति समझ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए क्षेत्रीय नेताओं को मजबूत किया है। तो कांग्रेस को भी यही तकनीक अपनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

मतदान से डरी सरकार ने बदल डाला नियम

झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग विधेयक पास, मुस्लिमों ने मनाया जश्न  

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,381फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें