34 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमराजनीतिराहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर भड़की हरसिमरत कौर, उठाया सवाल 

राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर भड़की हरसिमरत कौर, उठाया सवाल 

कहा- पंजाब और सिखों के साथ कांग्रेस ने गद्दारी की लेकिन गांधी परिवार ने माफ़ी नहीं मांगी  

Google News Follow

Related

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंच गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर बहुत उत्साहित हैं ,वहीं,राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। विपक्ष खेमा राहुल गांधी का विरोध कर रहा है। सिख समुदाय का एक तबका आज भी कांग्रेस को सिख विरोधी मानता है। इस मौके पर अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर राहुल गांधी पर भड़क गई हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का स्वागत करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने बिना नाम लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब और सिखों के साथ गद्दारी कर सिखों के धार्मिक स्थल को खत्म करने वाले गांधी परिवार ने आज तक माफ़ी नहीं मांगी। वहीं राहुल गांधी का स्वागत कारने को उत्सुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शर्म आती है। कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछा कि बिना माफ़ी मांगे कैसे पंजाब में राहुल गांधी को घुसने दिया।
इसी तरह अकाली दल नेता,सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को तोड़ने का काम किया। स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजने का आदेश इंदिरा गांधी ने दिया। जबकि सिख दंगों को बढ़ावा राजीव गांधी ने दिया। लेकिन राहुल गांधी ने इन घटनाओ पर माफी नहीं मांगी।
ये भी पढ़ें 

301 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में शामिल हैं ये भारतीय फिल्में

बस में ही बैठे रहे यात्री और गो फर्स्ट एयरलाइंस ने भर ली उड़ान

पीएम मोदी ने कहा दुनिया का विकास इंजन बन सकता है भारत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें