28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाUP: 25 मार्च को होगा CM योगी का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

UP: 25 मार्च को होगा CM योगी का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को विशेष अवसर दिया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी कर लगभग 4 दशक पुराना भ्रम तोड़कर एक इतिहास बनाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है| मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को विशेष अवसर दिया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा।

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सिरकत करेंगे|

इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहसिक बनाने के लिए “इकाना स्टेडियम” को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है| वही, मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ विचार- विमर्श किया जा चुका है। यूपी में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया।

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव (2024) को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन होने की बात पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। पुराने के साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी जााएगी। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर नाम तय किए जा चुके हैं। इस बार महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है, लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को विशेष दर्जा दिया जायेगा। कुछ युवा और चर्चित चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े-

ओमप्रकाश राजभर फिर थाम सकते हैं NDA का दामन, अखिलेश को झटका 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें