38 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटतीसरी बार T20 विश्व कप चैंपियन बना भारत, पीएम मोदी ने दी...

तीसरी बार T20 विश्व कप चैंपियन बना भारत, पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गया और कुल तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि शिवम् दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।

255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि अक्सर पटेल ने तीन विकेट हासिल किए।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, चैंपियंस!
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है।
इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस जीत को देश की युवा प्रतिभा का प्रतीक बताया और टीम के हर खिलाड़ी एवं सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “क्या जीत है…!! वर्ल्ड चैंपियन #TeamIndia को सलाम। पूरे टूर्नामेंट में आपके शानदार प्रदर्शन और जोश ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है।”

इस जीत के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा एक बार फिर साबित कर दिया और घरेलू धरती पर विश्व कप जीतकर क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया।

स्कोर कार्ड:

भारत – 255/5 (20 ओवर)
संजू सैमसन 89 (46), ईशान किशन 54 (25), अभिषेक शर्मा 52 (21), शिवम दुबे 26* (8)
गेंदबाजी: जेम्स नीशम 3 विकेट, मिचेल सेंटनर 1 विकेट

न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
टिम सिफर्ट 52 (26), मिचेल सेंटनर 43 (28), ग्लेन फिलिप्स 18 (12)
गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह 4/15 (4), अक्षर पटेल 3/27 (3), अर्शदीप सिंह 2 विकेट

परिणाम: भारत 96 रन से विजेता।

यह भी पढ़ें:

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें