मंत्री नितिन नवीन ने आईएएनएस से बातचीत में तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन का नाम बिहार के लोगों को भ्रष्टाचार और अराजकता की याद दिलाता है, जिस कारण महागठबंधन बिहार में कभी वापसी नहीं करेगा।
उन्होंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सवाल उठाए और तेजस्वी यादव से पूछा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में हुई ‘बूथ लूट’ की घटनाओं के बारे में क्या सोचते हैं, जब उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर ऐसी गतिविधियां की जाती थीं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं कि वह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत लोगों के वोट की रक्षा कर रहे हैं। बिहार की जनता जागरूक है और वैध मतदाताओं को किसी बात का कोई डर नहीं है। सभी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
मंत्री नितिन नवीन ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के शामिल होने पर कहा कि जिन लोगों ने डीएनए पर सवाल उठाकर बिहार की जनता का अपमान किया, उनके साथ कांग्रेस अब हाथ मिलाकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हो रही है।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को बिहार की जनता से वोट चाहिए, तो उन्हें पहले अपने नेताओं के अपमानजनक बयानों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। बिहार की जनता इस अपमान का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के जरिए देगी।
उन्होंने बिहार के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर में आए व्यापक सुधारों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को मजबूती प्रदान की है, जिसके तहत सड़कों और पुलों के निर्माण व रखरखाव में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
मुजफ्फरपुर : राहुल गांधी बोले, ‘संविधान पर चोट की जा रही है’!



