32 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत-चीन के रिश्तों में सुधार होना चाहिए : संजय निरुपम!

भारत-चीन के रिश्तों में सुधार होना चाहिए : संजय निरुपम!

दोनों देशों के बीच विशेष रूप से सीमा विवाद को लेकर तनाव रहा है। मुझे लगता है कि दोनों देशों को इन सभी मुद्दों को सकारात्मक बातचीत के माध्यम से हल करने की आवश्यकता है।

Google News Follow

Related

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पीएम मोदी के संभावित चीन दौरे को लेकर भारत-चीन संबंधों में सुधार की वकालत की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जो भी मुद्दे हैं, उस पर बातचीत होनी चाहिए और सुलझाने पर जोर देना चाहिए।

गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रूप से सीमा विवाद को लेकर तनाव रहा है। मुझे लगता है कि दोनों देशों को इन सभी मुद्दों को सकारात्मक बातचीत के माध्यम से हल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और रूस से तेल आयात को लेकर की गई आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को संयुक्त रूप से साझा बयान जारी कर अमेरिका को जवाब देना चाहिए। क्योंकि, चीन भी रूस से तेल का आयात करता है।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी की सराहनीय पहल है। टैरिफ की धमकियों में नहीं आना चाहिए, किसी को नहीं झुकना चाहिए। सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

निरुपम ने कहा कि पीएम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने चीन और संभवत: जापान जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एससीओ का हिस्सा है, इसलिए इस बैठक में शामिल होना जरूरी है।

निरुपम ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को इस अवसर का उपयोग चीन के साथ सीमा विवाद और व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए करना चाहिए, ताकि भारत के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को दो वोटर आईडी रखने के मामले में चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भेजे जाने पर कहा कि तेजस्वी यादव हों या फिर राहुल गांधी या फिर अखिलेश यादव, सभी संविधान की दुहाई देकर खुद को संवैधानिक बताने की कोशिश करते हैं।

अगर मतदाता बनने की प्रक्रिया में कोई त्रुटि दिख रही है और चुनाव आयोग जो एक संवैधानिक संस्था है और उसने जो नोटिस भेजा है, उस पर जवाब देना चाहिए।

संजय निरुपम ने कहा कि यदि आप सच में संविधानवादी हैं, तो आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें, न कि हर बात पर अहंकार दिखाकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश रचें।

यह भी पढ़ें-

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, बम किया निष्क्रिय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,969फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें