27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनिया"लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत"

“लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत”

चुनावी जीत पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 फरवरी)को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की निर्णायक जीत पर पार्टी नेता तारिक रहमान को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर दिए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा और नई सरकार के साथ बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, ” मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूँ। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूँ।”

प्रधानमंत्री के संदेश को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक्स पर रीपोस्ट किया, जिससे नई दिल्ली की ओर से राजनीतिक संक्रमण के प्रति निरंतर समर्थन का संकेत मिला। दौरान BNP ने राष्ट्रीय चुनावों में बहुमत पर दावा किया है। मीडिया आकलनों के अनुसार पार्टी 151 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, हालांकि बांग्लादेश निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम परिणामों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

BNP की मीडिया सेल ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि पार्टी बहुमत हासिल कर अगली सरकार बनाने की स्थिति में है। यह चुनाव 18 महीने पहले गठित अंतरिम प्रशासन के स्थान पर नई सरकार के चयन के लिए कराए गए थे। यह अंतरिम सरकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनाई गई थी, जिसने अगस्त 2024 में आवामी लीग शासन के पतन के बाद कार्यभार संभाला था। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बाद में भंग कर दी गई थी।

चुनावों को व्यापक रूप से BNP और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया, क्योंकि शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गईं और वर्तमान में निर्वासन में हैं। 13वें संसदीय चुनावों के साथ-साथ ‘जुलाई नेशनल चार्टर’ के नाम से ज्ञात 84-सूत्रीय सुधार एजेंडे पर जनमत संग्रह भी कराया गया।

यदि BNP सरकार बनाती है, तो तारिक रहमान पिछले 36 वर्षों में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे। 17 वर्षों से अधिक समय तक स्व-निर्वासन में रहने के बाद वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटे थे। चुनावी जीत के बाद रहमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जुलूस न निकालने और देशभर में विशेष प्रार्थनाएँ आयोजित करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें:

सरोजिनी नायडू: जिनकी आवाज पर साड़ियां बनीं तिरंगा!

​आत्मनिर्भरता केंद्र सरकार की आर्थिक रणनीति का मुख्य सिद्धांत: निर्मला सीतारमण!

बोर्ड ऑफ पीस के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा भारत: विदेश मंत्रालय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें