संयुक्त राष्ट्र महासभा में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भारत की तारीफ कर दुनिया को हैरान कर दिया। पीएम मेलोनी ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनिया में बेहद सकारात्मक है।
मोदी चाहे तो दुनिया के हर देश की जंग रुकवा सकते हैं। दुनिया को भारत पर भरोसा है। वो जंग रुकवाने में अहम किरदार साबित होंगे। मेलोनी ने भारत की वैश्विक भूमिका की जमकर सराहना की है। मेलोनी ने एएनआई से बातचीत में कहा, मेरा मानना है कि भारत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
दरअसल दुनिया इस बात को मानती है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है लेकिन पाकिस्तान, चीन और अमेरिका जैसे कुछ देश ऐसे हैं जो जानकर भी अनजान बने हुए हैं। अमेरिका सिर्फ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भागता रहेगा। सही मायने में विश्व की महाशक्ति के रूप में भारत उभर रहा है।
मेलोनी ने दुनिया के संकेत दे दिया कि भारत के उलझने का मतलब अपने देश की आर्थिक हालत खराब करना है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। यहां से दुनिया में सबसे अधिक आयात निर्यात होता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी पर टेलीफोन पर बात की। व्यापार और रक्षात्मक मुद्दों पर बात करने के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध रोकने पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने भारत की ओर से इस दिशा में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी बेहद अच्छी है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के शासन की कई बार तारीफ है। भारत की कूटनीति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। टैरिफ मामले में ट्रंप की मेलोनी ने आलोचना की थी।
उन्होंने कहा कि भारत के साथ अच्छे रिश्ते को खराब कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप को टैरिफ वॉर से पीछे हटना चाहिए। पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास तस्वीर शेयर कर जॉर्जिया मेलोनी ने शुभकामनाएं दी थी।
इटली ही नहीं कई देशों ने अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर आलोचना की। भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर दोनों नेताओं ने जोर दिया।
निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संपर्क और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों ने 2025-29 के लिए संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना के तहत साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वहीं मेलोनी ने भारत औऱ यूरोपीय संघ मुफ्त व्यापार समझौते तो जल्द पूरा करने के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी। 2026 तक भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी की तारीफ कर अमेरिका समेत दुनिया को सदमें डाल दिया।
मेलोनी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इटली के मजबूत समर्थन की बात कही। साथ ही, 2026 में भारत में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEEEC) पहल के तहत कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई।
यह भी पढ़ें-
सीडब्ल्यूसी बैठक के बीच अमित मालवीय बोले, कांग्रेस राजद से अलग राह!



