34 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमदेश दुनियाईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित!

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित!

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयोजन से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया। 

Google News Follow

Related

ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की है कि तेहरान में इमाम खुमैनी प्रेयर हॉल में आज (4 मार्च 2026) शाम से शुरू होने वाला तीन दिवसीय विदाई समारोह स्थगित कर दिया गया है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयोजन से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि समारोह की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार यह कार्यक्रम बुधवार रात 10 बजे शुरू होना था और इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी।

एक अधिकारी ने कहा कि कई प्रांतों से नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छा जताई थी, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर सामने आई चुनौतियों के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन इसे टालने का निर्णय लिया।

बीते शनिवार यूएस-इजरायल के संयुक्त एयरस्ट्राइक में खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई थी। हवाई हमले में सर्वोच्च धार्मिक नेता के परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए थे।

उनकी मौत के लगभग पांच दिन बाद स्टेट मीडिया ने बताया है कि उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नए सुप्रीम लीडर के रूप में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने चुना है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री का एक बयान भी सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने कहा है कि खामेनेई की जगह चुने गए किसी भी शख्स को इजरायल ढूंढ कर मार देगा।

अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता थे और देश की राजनीतिक व धार्मिक व्यवस्था में केंद्रीय भूमिका निभाते रहे। 1989 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने ईरान की विदेश नीति, रक्षा रणनीति और क्षेत्रीय रुख को आकार देने में अहम प्रभाव डाला था।

यह भी पढ़ें-

ईरान ने 70 नए वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया बड़ा संदेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें