31 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का जबर्दस्त हमला  ​

राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का जबर्दस्त हमला  ​

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वे अपने भ्रष्टाचार और राजनीतिक हितों को छिपाने के लिए देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं​​| ​

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है|​​ ​एक ​प्रेस कांफ्रेंस में राहुल ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हुई है और भाजपा की वजह से ही देश में लोकतंत्र नष्ट हुआ है|​​ राहुल​ गांधी के आरोप​ ​भाजपा की ओर से जबर्दस्त हमला बोला गया है| भाजपा​​ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते​ हुए राहुल​ गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ​आपकी पार्टी लोकतांत्रिक है?
क्या आपकी पार्टी लोकतांत्रिक है?
भाजपा नेता कहा कि ​हमारे लोकतंत्र को सलाह देने वाले राहुल गांधी की दादी ने मीडिया पर बैन लगा दिया|​​ कांग्रेस के पास अच्छे नेता हैं​, लेकिन क्या आपकी पार्टी लोकतांत्रिक है? यह सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी की पार्टी है। लोगों ने आपको ठुकरा दिया, इसके लिए हम कहां जिम्मेदार हैं? ये सवाल रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से भी पूछा है​|
आज धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में तिरंगा फहराया जा रहा है|​​ हालांकि कांग्रेस हिटलर की बात कर रही है​, लेकिन ​रविशंकर ​प्रसाद ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि आपातकाल के दौरान पूरे देश ने तानाशाही देखी थी।

नेशनल हेराल्ड का मामला क्या है ये तो पूरा देश जानता है|​​ यह मामला भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले का है। राहुल गांधी अब देश की आलोचना कर रहे हैं|​​ रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वे अपने भ्रष्टाचार और राजनीतिक हितों को छिपाने के लिए देश की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं​​| ​

यह भी पढ़ें-

हर घर तिरंगा अभियान का विरोध कर देशद्रोह कर रही एनसीपी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,940फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें