33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाISIS ने भारत के खिलाफ उगला जहर, खुरासान मैगजीन में मदनी-ओवैसी का...

ISIS ने भारत के खिलाफ उगला जहर, खुरासान मैगजीन में मदनी-ओवैसी का जिक्र          

मैगजीन में मौलाना महमूद मदनी को टारगेट किया गया है। साथ ही पत्रिका में असदुद्दीन ओवैसी को संघ के हाथों बिका बताया गया है। 

Google News Follow

Related

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपनी खुरासान मैगजीन का लेटेस्ट एडिशन जारी किया है।इस  मैगजीन के जरिये भारत के माहौल को खराब करने की पूरी कोशिश की गई है। इस मैगजीन में  मुस्लिम संगठनों और आरएसएस का एक मंच पर आना आतंकी संगठन को रास नहीं आया है। संगठन ने मुस्लिम और संघ की तस्वीरों को भी छापा है और शोक जाहिर किया है। इस मैगजीन में मौलाना महमूद मदनी को टारगेट किया गया है। पत्रिका में असदुद्दीन ओवैसी को संघ के हाथों बिका बताया गया है।

मुस्लिम संगठन संघ की कठपुतली: मैगजीन में लिखा गया है कि हम भारत में मुस्लिमों उलेमाओं और बुद्धिजीवी जाहिलों द्वारा गोमूत्र पीने वाले काफिर संघ के चरणों में वंदना करते हुए हम शोक मना रहे हैं। भारत में मुस्लिमों की आवाज उठाने वाले मुस्लिम संगठन अब संघ की कठपुतली बन गए हैं। इस मैगजीन में मौलाना महमूद मदनी को गद्दार बताया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि मौलाना मदनी द्वारा संघ से केवल वैचारिक मतभेद बताकर मुस्लिमों के साथ गद्दारी की गई है।
मुस्लिम धर्म गुरु कौमी एकता के लिए गद्दार: मैगजीन में यह भी लिखा गया है कि हिन्दुओं द्वारा मुस्लिमों पर हुए हमले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा हिन्द संघ के हाथों बिक गया है। इतना ही नहीं मैगजीन में असदुद्दीन ओवैसी का भी जिक्र किया गया है। ओवैसी को भी आरएसएस के हाथों बिका हुआ कहा गया है। मैगजीन में भारत के खिलाफ जहर उगलने के साथ हिन्दू और मुस्लिम संगठनों की एक साथ एक मंच पर आये दोनों समुदायों की तस्वीर भी छापी गई है जिसमें मुस्लिम धर्म गुरुओं को कौमी एकता के लिए गद्दार बताया गया है। साथ ही उनके खिलाफ बगावत और जिहाद के लिए खड़े होने की अपील की गई है।
 
छपी थी पीएम मोदी की तस्वीर: गौरतलब है कि पिछले साल आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुराना ने अपनी मैगजीन में पीएम मोदी की तस्वीर को छापा था। इस पत्रिका में एक मुस्लिम समुदाय को हिन्दुओं के खिलाफ बहकाया गया था। साथ ही बीजेपी नेताओं पर हमला करने की भी बात कही गई थी। इंडिया बिटवीन पेन एंड होप के छपे लेख में भारत के खिलाफ जहर उगला गया था।
ये भी पढ़ें 

Defamation Case: राहुल को मिली जमानत, 13 अप्रैल को अगली सुनवाई

CBI Diamond Jubilee: ताकतवरों के खिलाफ हुई कार्रवाई, PM मोदी के निशाने पर कौन?   

महा विकास अघाड़ी रैली: क्या उद्धव ठाकरे करेंगे महा विकास अघाड़ी का नेतृत्व?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें