कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच हाल में सामने आए मतभेदों पर रिजू दत्ता ने आईएएनएस से कहा कि यह अच्छी बात है कि दोनों नेताओं के बीच सुलह का माहौल दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को पिता समान बताया था, और अब कल्याण बनर्जी ने भी बड़े दिल का परिचय देते हुए उन्हें बेटे की तरह माफ कर दिया है।
अभिषेक बनर्जी और उनके निजी सहायक सुमित रॉय पर लगे आरोपों को लेकर भी रिजू दत्ता ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार सुमित रॉय और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई और सीआईडी के मामले चल रहे हैं।
नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के घर ईडी की छापेमारी पर भी रिजू दत्ता ने कहा कि यदि ईडी के पास शिकायत है और जांच के दौरान उसे कुछ सबूत मिले हैं, तो एजेंसी को जांच करने का पूरा अधिकार है।
टीएमसी सांसद काकोली घोष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के मामले पर रिजू दत्ता ने कहा कि यह दो सांसदों के बीच का मामला है। यदि काकोली घोष के पास कोई ठोस सबूत है तो शिकायत करना उनका अधिकार है। वहीं, यदि शिकायत सही पाई जाती है तो कल्याण बनर्जी भी अपना पक्ष रखेंगे। कानूनी प्रक्रिया के जरिए सच सामने आ जाएगा।
विधायक के हस्ताक्षर कथित रूप से फर्जी बनाकर स्पीकर को भेजे जाने के मामले में भी रिजू दत्ता ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि इसमें विधायकों के हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी का आरोप है।
महिला टी20 विश्व कप पाकिस्तान के खिलाफ भारत हेड-टू-हेड भारी!
