33 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड : राज्यपाल से लेकर मंत्रियों तक ने डाले वोट, मतदाताओं से...

झारखंड : राज्यपाल से लेकर मंत्रियों तक ने डाले वोट, मतदाताओं से भागीदारी की अपील!

झारखंड के 48 नगर निकायों में जारी मतदान के बीच राज्यपाल, सांसदों और मंत्रियों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Google News Follow

Related

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर के मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र के विकास से सीधे जुड़े होते हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अवश्य मतदान करें और ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो अपने क्षेत्र और राज्य की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हों। राज्यपाल ने कहा कि किसे वोट देना है, यह मतदाता स्वयं तय करें, लेकिन मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

मतदान के बाद उन्होंने बैलेट पेपर से कराए जा रहे चुनाव पर सवाल उठाए और कहा कि डिजिटल युग में इस व्यवस्था से राज्य विकास की दौड़ में पीछे जा सकता है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने भी मतदान कर इसे क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।

उन्होंने मतदाताओं से “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश के साथ अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मतदान किया, जबकि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित बूथ पर अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है और युवाओं को विशेष रूप से आगे आना चाहिए। मंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि शहर की सरकार चुनते समय शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राज्य भर में जारी मतदान के दौरान प्रमुख नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी माहौल को और उत्साहित किया है।

यह भी पढ़ें-

टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें