29 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाराहुल पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- विपक्ष ट्रेड डील को गलत तरीके...

राहुल पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- विपक्ष ट्रेड डील को गलत तरीके से कर रहा प्रचारित!

जीतन राम मांझी ने कहा कि कल रात जब वे इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे, तो उन्हें एहसास हुआ कि राहुल गांधी की खोपड़ी ही उल्टी है।

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारत-अमेरिका डील को भारत के किसानों के साथ विश्वासघात बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने जोरदार निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जिस डील को किसानों के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं, वह असल में अधिकांश लोगों के हित में है और विपक्ष इसे गलत तरीके से प्रचारित कर रहा है। उन्होंने इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भड़कते हुए यहां तक कह दिया कि उनकी खोपड़ी उल्टी है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस क्रम में जब उनसे मीडिया के लोगों ने राहुल गांधी द्वारा भारत-अमेरिका डील की आलोचना पर सवाल पूछा, तो जीतन राम मांझी ने कहा कि कल रात जब वे इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे, तो उन्हें एहसास हुआ कि राहुल गांधी की खोपड़ी ही उल्टी है।

उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों किसानों का भविष्य जुड़ा है। इस डील से देश के 95 प्रतिशत लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस डील से हम लोगों को फायदा होगा।

मांझी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महज 5 प्रतिशत मामलों में लेन-देन से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती है। 95 प्रतिशत लाभ हो रहा हो, तो छोटे से हिस्से की कमियों को आधार बनाकर पूरे बिल को खारिज करना सही नहीं है। पांच प्रतिशत तो सहन करना पड़ेगा, यह कौन सी बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसी पांच प्रतिशत को दिखाकर 95 प्रतिशत को नजरअंदाज कर रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के साथ हुए डील की लगातार आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने इस डील को किसानों के साथ विश्वासघात बताया है।

यह भी पढ़ें-

विदेशी निवेशकों की वापसी से शेयर बाजार में जोरदार उछाल! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,104फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें