28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस के पोस्टर में कश्मीर गायब, संयोग नहीं वोट बैंक का उद्योग!

कांग्रेस के पोस्टर में कश्मीर गायब, संयोग नहीं वोट बैंक का उद्योग!

कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया...

Google News Follow

Related

कांग्रेस के एक कार्यक्रम में लगाए गए होर्डिंग्स में कथित रूप से भारत का गलत नक्शा दर्शाया गया। भारत के मानचित्र से कश्मीर ही गायब किया गया है। इन होर्डिंग्स को लेकर भड़की भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखते, बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखते हैं।

वहीं भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के अनुसार बेळगाव के एक कार्यक्रम में कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाए गए थे। कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का विकृत नक्शा लगाया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। इन होर्डिंग्स पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के अलावा कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगाई हैं।

वहीं शहजाद पूनावाला ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए लिखा,”कांग्रेस ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा बेलगावी में अपने कार्यक्रम में विकृत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया वे भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखते, बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखते हैं। इलहान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है.. संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग”

वहीं कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कर्नाटक कांग्रेस ने बेलगावी में अपने कार्यक्रम में विकृत नक्शा प्रदर्शित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। यह सब सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है। यह शर्मनाक है!”

यह भी पढ़ें:

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के सैम कोनस्टास और कोहली बीच मैदान पर भिड़े!

Maharashtra: भाषा​ को लेकर मराठवाड़ा के 8 में से 6 जिलों में स्थिति गंभीर​!

पेशावर: ‘पाकिस्तानी हमले में 46 की मौत’; अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा!

बता दें की, 1924 के अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कांग्रेस बेळगाव में कार्यक्रम कर रही है। गांधीजी ने 1924 में इस कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता निभाई थी। बेळगावी में 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें