24 C
Mumbai
Friday, January 9, 2026
होमराजनीतिBJP केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में AMU के पूर्व वाइस चांसलर

BJP केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में AMU के पूर्व वाइस चांसलर

बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव , राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया।

Google News Follow

Related

बीजेपी 2024 की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव , राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया। बीजेपी  के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में 13 नाम शामिल किये गए हैं। जबकि आठ राष्ट्रीय महामंत्री है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बनाया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से तीन लोगों को शामिल किया गया है। राज्य पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह , सांसद सरोक पांडेय, लता उसेंडी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ,  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।  उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड से पूर्व सीएम रघुवर दास,एमपी से सौदान सिंह,यूपी से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा,तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजंयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नागालैंड से एम चौबा और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी शामिल हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री: उत्तर प्रदेश सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय,दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुंग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी,बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है।
राष्ट्रीय सचिव: राष्ट्रीय सचिवों की लिस्ट में महाराष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश सत्या कुमार,  महाराष्ट्र पंकजा मुंडा, दिल्ली से अरविंद मेमन, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना,  राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर,वेस्ट बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे , बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा ,असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा , केरल से अनिल एंटोनी , यूपी से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष  और उत्तराखंड से नरेश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

 

 

झारखंड के बोकारो में जुलूस के दौरान ताजिया में ब्लास्ट 4 की मौत, 8 गंभीर  

UPI का विदेशों में भी बज रहा डंका, इन देशों में यूज करने को मिली मंजूरी      

शब्दों की तुकबंदी में पीएम मोदी को महारत, पर नैरेटिव बन रहा माहौल      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,473फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें