LS 2024: 11 बजे तक महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 17.51 प्रतिशत मतदान!

LS 2024: 11 बजे तक महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 17.51 प्रतिशत मतदान!

ok-sabha-election-2024-phase-4-live-maharashtra-nandurbar-jalgaon-raver-jalna-aurangabad

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव लोकसभा चुनाव है| यह उत्सव महाराष्ट्र समेत पूरे देश में चल रहा है| महाराष्ट्र समेत देशभर में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है| आज नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मावल, पुणे, अहमदनगर, शिरडी, बीड में मतदान किया जा रहा है| पंकजा मुंडे, मुरलीधर मोहोल, रक्षा खडसे और ऐसे तमाम दिग्गजों की किस्मत आज मतपेटी में बंद हो जाएगी| देश में 1 जून तक लोकसभा चुनाव होंगे|

सात चरणों के चुनावों का नतीजा 4 जून को आएगा| इसलिए सबकी नजर इस बात पर है कि आज कैसे और कितने फीसदी वोटिंग हुई| प्रदेश समेत देशभर में तीन चरण लागू किए गए हैं। देवेन्द्र फडनवीस ने कहा है कि यह चुनाव हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक ही जा रहा है| वही उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि इस बार मोदी को बहुमत नहीं मिलेगा|

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कहीं कांग्रेस-शिवसेना तो कहीं भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा| वहीं कुछ सीटों पर शिवसेना के दोनों गुटों के प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी| इस चरण में बीड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे की साख भी दांव पर लगी हुई है| महाराष्ट्र में चौथे चरण का मतदान जारी है| राज्य की 11 सीटों पर 11 बजे तक 17.51 प्रतिशत मतदान हुआ है|

लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में चौथे चरण में जलगांव- 16.89 प्रतिशत, जालना – 21.35 प्रतिशत, नंदुरबार- 22.12 प्रतिशत, शिरूर- 14.51 प्रतिशत, अहमदनगर- 14.74 प्रतिशत, औरंगाबाद – 19.53 प्रतिशत, बीड – 16.62 प्रतिशत, मावल- 14.87 प्रतिशत, पुणे – 16.16 प्रतिशत, रावेर – 19.03 प्रतिशत और शिरडी -18.91 प्रतिशत हुआ|

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वोट डालने के बाद औरंगाबाद लोकसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार चंद्रकांत खैरे ने कहा कि मतदान प्रतिशत ठीक है और बढ़ रहा है|लोग मतदान देने आ रहे हैं|

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगाबाद लोकसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने मतदान किया| उन्होंने कहा, लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए सरकारें बदलती रहनी चाहिए|लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक है, अगर एक ही सरकार बार-बार आती रही तो वह जनता को हल्के में लेने लगती है|अगर सरकार बदलती है तो विपक्ष चुस्त रहता है और जनता के हित में काम करता है|

वही दूसरी ओर राज्य में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो 9 बजे तक औसतन 6.45 प्रतिशत मतदान हुई है| जलगांव- 6.14 प्रतिशत, जालना – 6.88 प्रतिशत, नंदुरबार – 8.43 प्रतिशत, रूर- 4.97 प्रतिशत, अहमदनगर- 5.13 प्रतिशत, औरंगाबाद – 7.52 प्रतिशत, बीड – 6.72 प्रतिशत, मावल-5.38 प्रतिशत, पुणे – 6.61 प्रतिशत, रावेर – 7.14 प्रतिशत और शिरडी -6.83 प्रतिशत हुआ|महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में अपना वोट डाला|इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रही है कि लोगों में फिर से पीएम मोदी को मतदान करने की होड़ लगी है|

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक बंगाल में सबसे अधिक और महाराष्ट्र ​में 17.51 ​प्रतिशत​ मतदान!

Exit mobile version