LS Result 2024: उत्तरी मुंबई से ​भाजपा​ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जीते​!

LS Result 2024: उत्तरी मुंबई से ​भाजपा​ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जीते​!

union-minister-piyush-goyal-on-lok-sabha-North-Mumbai

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से 1.25 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं|इस दौरान गोयल ने उत्तर मुंबई के मतदाताओं को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद कहा है| पीयूष गोयल ने कहा, “मैं उत्तर मुंबई के मतदाताओं को हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं|रुझानों के अनुसार, भाजपा लगभग 1.25 लाख वोटों से आगे थे|अंतोगत्वा 1,78,206 वोटों जीत गए हैं| उत्तर मुंबई से भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है|उत्तर मुंबई से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार पीयूष गोयल की जीत से महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका माना जा रहा है|

​बता दें कि पीयूष गोयल की बात करें तो वो पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इस वक्त केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं​|​ गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और साथ ही, राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं​|​ उनका जन्म 13 जून 1964 को हुआ है और वह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के रहने वाले हैं​|

पीयूष गोयल का नाता राजनीतिक परिवार से है​|​दरअसल, उनकी मां चंद्रकांता गोयल महाराष्ट्र से तीन बार विधायक चुनी गईं​, जबकि उनके पिता का नाम वेद प्रकाश गोयल है, जो 2001 से 2003 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे​| अपने 35 साल के राजनीतिक करियर के दौरान पीयूष गोयल ने ​भाजपा​ में विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी​|​ वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हैं​|​पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी गोयल रह चुके हैं​|​ उनकी पत्नी का नाम सीमा है, जो एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं​|​

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर एक नजर​:​ 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस साल मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 16​ लाख 47 हजार 350 थी जबकि 60.08 ​प्रतिशत​ मतदान दर्ज की गई थी​|​ इस चुनाव में ​भाजपा​ उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को 7 लाख 6 हजार 678 वोट प्राप्त हुए थे, वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पर 2 लाख 41 हजार 431 वोटरों ने भरोसा जताया था​|​ भाजपा​ ने कांग्रेस को 4 लाख 65 हजार 247 वोटों के एक बड़े अंतर से इस सीट पर पराजित किया था​|​ यह सीट ​भाजपा​ की है​, जहां से कभी कांग्रेस से संजय निरुपम भी सांसद रहे हैं​|​

यह भी पढ़ें-

LS Result 2024: भाजपा के खाते में पहली जीत, लाखों के अंतर से जीते अमित शाह!

Exit mobile version