26.3 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबुलढाणा ​बस​ दुर्घटना: वारिसों को 5 लाख की राहत; मुख्यमंत्री की घोषणा​...

बुलढाणा ​बस​ दुर्घटना: वारिसों को 5 लाख की राहत; मुख्यमंत्री की घोषणा​ ​!

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज शनिवार को मलकापुर (जिला बुलढाणा) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर रेलवे फ्लाईओवर पर दो निजी बसों की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है​|​ मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा​|​

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज शनिवार को मलकापुर (जिला बुलढाणा) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर रेलवे फ्लाईओवर पर दो निजी बसों की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है|मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा|

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा जिला कलेक्टर से इस दुर्घटना की जानकारी ली|मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का निर्देश दिया गया है| इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए|मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं|

गौरतलब है कि ​ महाराष्ट्र से बुलढ़ाना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो बसों में हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोगों में अमरनाथ यात्री भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले मल्कापुर कस्बे के स्थित फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ। यह भीषण एक्सीडेंट बीती रात करीब ढाई बजे हुआ। उस समय बस में अधिकतर यात्री नींद में थे। इससे पहले भी बुलढ़ाना में इसी महीने एक और भीषण बस हादसा हुआ था। तब समृद्धि एक्सप्रेस वे एक लग्जरी बस जल गई थी। उस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई थी। बीती रात हुए हादसे के संबंध में बताया गया कि दो महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है।
 
​यह भी पढ़ें-

ट्रेन देर से नहीं, लगभग डेढ़ घंटे पहले आई और चली गई! मनमाड पर अजीब तरह का मामला​ ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें