27 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमराजनीतिअसलम शेख ​​का​ ​​बना ​स्टूडियो ​नियमों की उड़ाता धज्जियां-भाजपा​  

असलम शेख ​​का​ ​​बना ​स्टूडियो ​नियमों की उड़ाता धज्जियां-भाजपा​  

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर मुंबई कलेक्टर और नगर निगम को सख्त कार्रवाई करने को कहा है।मैं स्टूडियो को ध्वस्त करने की कार्रवाई की उम्मीद करता हूं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की सियासी गलियारें इन दिनों ​एनसीपी विधायक अनिल देशमुख, नवाब मलिक​ और शिवसेना के सांसद संजय राउत​ आदि सभी पर ईडी ने जबर्दस्त शिकंजा कसा हुआ है| इन सभी पर​ ​भाजपा नेता किरीट सोमैया ने घोटाला मामले में आरोप लगाया था,​ जो​ फिलहाल​ अब ​मुश्किल में ​दिखाई दे रहे ​हैं। ​​भाजपा​ नेता ने जो​ भविष्यवाणी की थी कि कुछ और नेता जेल जाएंगे​ उनमें कांग्रेस ​के ​विधायक असलम शेख का​ भी नाम प्राथमिकता से लिया गया ​है।

​अवैध फिल्म स्टूडियो-
​भाजपा नेता ने ​असलम शेख पर​ ​इस मामले में गंभीर कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उसने मलाड के मड के एरंग​​ल गांव में सीआरजेड और पर्यावरण अधिनियम की धज्जियां उड़ाकर अवैध फिल्म स्टूडियो स्थापित किया है|और मैंग्रोव को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया है |​ वही, एरंगल गांव में एमआईडीसी साइट पर अवैध डंपिंग की गई है|​ ​इस संबंध में सोमैया ने 18.7.2011 और 20.07.2022 को पर्यावरण विभाग में दो शिकायतें दर्ज कराई थीं|​​ इस पत्र का संज्ञान लेते हुए पर्यावरण विभाग ने मुंबई नगर निगम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है|
​​
सीआरजेड एक्ट का उल्लंघन
महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण से दिनांक 24.02.2021 के एक पत्र में, सीआरजेड ने कुछ शर्तों के अधीन गांव एरंगल में फिल्म स्टूडियो के अस्थायी निर्माण के लिए 3 प्रस्तावों की सिफारिश की थी। यह वैद्यता 6 महीने के लिए थी।​ ​इस मामले में पर्यावरण विभाग ने मुंबई नगर निगम को दिए निर्देश में कहा है कि सीआरजेड एक्ट का उल्लंघन तो नहीं हुआ है,​ ​इसकी जांचकर उचित कार्रवाई की जाए|​​
सोमैया ने कार्रवाई की मांग की
इस संबंध में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया​ कि  असलम शेख​ ​​-मर्वे​​​ ​1000 करोड़ ​रूपये ​का स्टूडियो घोटाला। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर मुंबई कलेक्टर और नगर निगम को सख्त कार्रवाई करने को कहा है।मैं स्टूडियो को ध्वस्त करने की कार्रवाई की उम्मीद करता हूं।
यह भी पढ़ें-

नूपुर शर्मा विवाद खत्म हो गया पर अभी भी हिन्दुओं पर जारी हैं हमले   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,041फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें