महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर बुधवार (28 जनवरी) सुबह एक गंभीर विमान हादसे की खबर सामने आई है। उपलब्ध शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अजित पवार को लेकर जा रहा एक निजी चार्टर्ड विमान महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हुई है।
हादसे के बाद सामने आए दृश्यों में दुर्घटनास्थल पर विमान का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ हिस्सों में आग की लपटें और घना धुआं उठता हुआ देखा गया। यह विमान निजी तौर पर संचालित किया जा रहा था और उसमें अजित पवार के अलावा चार अन्य यात्री भी सवार थे। फिलहाल इस दुर्घटनाग्रस्त लोगों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, अब तक न तो अजित पवार के कार्यालय की ओर से और न ही राज्य सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं और राहत दलों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने बचाव कार्य शुरू किया।
अजित पवार की उम्र 66 वर्ष है। उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और चोटों की गंभीरता को लेकर अभी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है। वहीं, विमान दुर्घटना के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। तकनीकी खराबी, मौसम या लैंडिंग के दौरान हुई किसी चूक की आशंका से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन इन सभी पहलुओं की जांच की जानी बाकी है।
बताया गया है कि अजित पवार ने मंगलवार (27 जनवरी)को मुंबई में एक कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह पुणे में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों और बैठकों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। बारामती, अजित पवार का गृह क्षेत्र है और राजनीतिक दृष्टि से भी यह इलाका उनके लिए बेहद अहम है।
फिलहाल, इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और सरकार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
बजट से पहले सुझावों पर विचार किया जाएगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सोने और चांदी ने फिर बनाया नया ऑल-टाइम हाई, कीमतें करीब 27 हजार रुपए तक बढ़ीं!
‘मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं’; क्या अरिजीत सिंह ने ख़त्म किया अपना प्लेबैक सिंगिंग करियर



