28 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामामालेगांव: बांग्लादेशी/रोहिंग्या जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, तीन गिरफ्तार!

मालेगांव: बांग्लादेशी/रोहिंग्या जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, तीन गिरफ्तार!

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दी जानकारी

Google News Follow

Related

भाजपा नेता किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। किरीट सोमैया ने 31 जनवरी 2024 को बांग्लादेशी-रोहिंग्या जन्म प्रमाण पत्र घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इन आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने यह जानकारी दी।

इस मामले में पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में सैयद साजिद, शबाना बानो और नजमा बानो को गिरफ्तार किया है। तीनों पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। अदालत ने आरोपी को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र मालेगांव में 3,977 बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर लिए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की थी। उनकी शिकायत के आधार पर तहसीलदार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कारवाई की गई।

यह भी पढ़ें:

एमएलसी चुनाव: तेलंगाना कांग्रेस में सियासी भूचाल? चुनाव से पहले 10 विधायकों ने की बैठक!

बिहार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ‘पुअर थिंग’ मामले में फंसे सोनिया, राहुल और प्रियंका; मामला दर्ज!

इसी बीच देश और राज्य में घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आई हैं। भारत में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश की जांच चल रही है। पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें