लखनऊ की महारैली में मायावती बोलीं, समाजवादी पार्टी जैसी नहीं भाजपा सरकार! 

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार ने कांशीराम जी के सम्मान में स्मारक स्थल और पार्क बनाए, लेकिन सपा शासनकाल में इन स्थलों की स्थिति जर्जर हो गई।

लखनऊ की महारैली में मायावती बोलीं, समाजवादी पार्टी जैसी नहीं भाजपा सरकार! 

Mayawati-said-in-the-mega-rally-in-Lucknow-BJP-government-is-not-like-Samajwadi-Party!

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गुरुवार (9 अक्टूबर) को लखनऊ में आयोजित भव्य रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि बसपा आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने एक ओर जहां योगी सरकार की तारीफ की, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय कांशीराम स्मारक स्थल की टिकटों का पैसा दबा लिया गया था, जबकि भाजपा सरकार ने उस धन को रखरखाव में लगाने का निर्णय लिया। मायावती ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया।

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार ने कांशीराम जी के सम्मान में स्मारक स्थल और पार्क बनाए, लेकिन सपा शासनकाल में इन स्थलों की स्थिति जर्जर हो गई। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सपा को कांशीराम जी से इतना ही सम्मान है तो सत्ता में आने पर कांशीराम नगर जिले का नाम क्यों बदला गया?

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने राजनीतिक सत्ता को अधिकारों की कुंजी बताया था, लेकिन आज दलितों के वोटों को बांटने की साजिशें हो रही हैं। उन्होंने ईवीएम प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि धांधली की आशंका को देखते हुए इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

मायावती ने कहा कि बीएसपी की सरकार बनाना आवश्यक है ताकि बाबा साहेब और कांशीराम जी के आदर्शों पर आधारित सामाजिक न्याय की स्थापना हो सके।

यह भी पढ़ें-

तीन डिप्टी सीएम के साथ महागठबंधन मैदान में, तेजस्वी होंगे सीएम! 

Exit mobile version