27 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानें हर हाल में बंद...

दिल्ली में कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानें हर हाल में बंद होंगी!

इस संबंध में तरविंदर सिंह मारवाह ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र भी लिखा था।

Google News Follow

Related

दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट शॉप बंद रखने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच जंगपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सोमवार को बयान दिया कि दिल्ली में जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां हर हाल में मीट की दुकान बंद कराएंगे।

इस संबंध में तरविंदर सिंह मारवाह ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र भी लिखा था।

उन्होंने अनुरोध किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए। भाजपा विधायक ने सोमवार को बताया कि वो इस मांग को लेकर गृह मंत्री से मिलने जा रहे हैं।

तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, “कांवड़ यात्रा में गौमुख या हरिद्वार से अमृत (गंगाजल) लाकर मंदिरों में चढ़ाया जाता है। कष्ट सहन करते हुए श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं। हम नैतिकता के साथ तय करेंगे कि जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां मीट की दुकान को बंद कराएंगे।”

भाजपा विधायक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जैसा कि हमने नवरात्रि के दौरान देखा, 9 दिनों तक 70-80 प्रतिशत दुकानें दिल्ली में बंद रहीं। इसी तरह पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान मीट शॉप बंद करने पर विचार किया जाए।”

भाजपा विधायक ने कहा, “मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वो इस विषय पर विचार कर रहे हैं। मैं गृहमंत्री से मिलने जा रहा हूं। हमें देखना है कि कितनी कामयाबी मिलती है। हालांकि, अगले दो-तीन साल में देखने को मिलेगा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी।”

अपनी अगली रणनीति बताते हुए तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, “इस बार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम तय करेंगे कि जहां-जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां मीट की दुकान बंद की जाए। अगर सरकार आदेश जारी नहीं करती है तो हम खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और लोगों से दुकान बंद करने का अनुरोध करेंगे।”​ 

यह भी पढ़ें-

एआई और आईओटी भारत को खाद्य प्रसंस्करण में ग्लोबल लीडर बनाएंगे: रिपोर्ट​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें