28 C
Mumbai
Monday, January 26, 2026
होमधर्म संस्कृतिप्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा...

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550वें वर्षोत्सव में हुए शामिल

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 नवंबर) को गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ परिसर में स्थापित की गई है और इसका स्वरूप अयोध्या में स्थापित श्रीराम की मूर्ति से मेल खाता है। प्रतिमा में भगवान राम धनुष-बाण धारण किए हुए हैं, और उनके चेहरे पर सौम्यता तथा दिव्यता का भाव उभरकर दिखाई देता है।

मोदी गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के उद्घाटन के लिए यहां पहुंचे थे। प्रतिमा अनावरण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक और प्रेरणादायक  है। उन्होंने कहा, “बीते 550 वर्षों में इस संस्था ने समय के कितने ही चक्रवात झेले। युग बदला, दौर बदला, लेकिन मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई। यह संस्था समाज को राह दिखाने वाला केंद्र बनकर उभरी है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब कोई संस्था सत्य और सेवा के सिद्धांतों पर चलती है, तो समय की चुनौतियाँ भी उसे डिगा नहीं पातीं। उन्होंने कहा कि मठ की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत रहेगी। इसी क्रम में मठ में एक संग्रहालय भी विकसित किया जा रहा है, जो यहां की विरासत, परंपरा और आध्यात्मिक इतिहास को संरक्षित करेगा। प्रधानमंत्री के अनुसार, यह संग्रहालय युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और साधना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतिमा के निर्माण का कार्य नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में पूरा हुआ है। राम सुतार वही शिल्पकार हैं जिन्होंने गुजरात में विश्वप्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था। गोकर्ण मठ परिसर में प्रतिमा के साथ-साथ रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय के निर्माण की भी योजना है, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।

गोकर्ण पर्तगाली मठ की स्थापना 1656 ईसवी में संत श्री राम चंद्र तीर्थ ने की थी। यह मठ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है और देशभर में इसकी 33 शाखाएँ संचालित होती हैं। मठ का 550वां वर्षगांठ उत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसके दौरान राम नाम जप अभियान, भजनी सप्ताह, विशेष पूजा-अनुष्ठान और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समारोह में उपस्थित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण कर चुके हैं और अब गोवा में भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण करना, “पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।”

यह भी पढ़ें:

कपिल शर्मा के कैफे पर शूटिंग करने वाला मास्टरमाइंड चीनी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

दिसंबर में भारत आएंगे रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, होगी 23वीं भारत-रूस वार्षिक बैठक

बिहार में करारी हार के बाद RJD में आंतरिक कलह; तेजस्वी यादव की कोर टीम पर फूटा असंतोष: सूत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,352फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें