25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने राहुल के बयान "भारत माता की हत्या" पर दिया...

पीएम मोदी ने राहुल के बयान “भारत माता की हत्या” पर दिया जवाब 

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग मां भारती के मृत्यु की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस का इतिहास की मां भारती को छिन्न भिन्न करने का रहा है।  

Google News Follow

Related

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मां भारती के मृत्यु की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास की मां भारती को छिन्न भिन्न करने का रहा है। उन्होंने कहा कि ” मां भारती के बारे में जो बोला गया उससे ठेस पहुंची है। यह कौन सी भाषा बोल रहे हैं। पता नहीं कुछ लोग मां भारती की मृत्यु  कामना कर रहे हैं। ये लोग कभी लोकत्रंत हत्या बात करते हैं तो कभी संविधान की हत्या की बात करते हैं। उनके मन में जो है वह सामने आ जाता है। पीएम मोदी लगभग 2 घंटे 13 मिनट तक विपक्ष को धोते रहे हैं।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जब मां भारती की जंजीरें तोड़ने का समय था तो कांग्रेस ने उनके तीन टुकड़े कर दिए। मां भारती की भुजाएं काट दी। ये लोग किस मुंह से ऐसी बात करते हैं। तुष्टीकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम को भी बांट दिया। उन्होंने कहा ये वे लोग जो भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों कासमर्थन करते हैं। ये वे लोग हैं जो सिलीगुड़ी गलियारा अलग करने वालों का समर्थन करते हैं।पीएम मोदी के जवाब के बाद  लोकसभा में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया गया।
पीएम मोदी ने सदन से विपक्ष के वाकआउट करने के बाद कहा कि अगर विपक्ष इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई होती तो अलग से इस  चर्चा कर सकते थे। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि आओ मणिपुर पर चर्चा कर लें। मगर उनके पास मणिपुर  पर चर्चा के लिए साहस नहीं था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं होता,वे सुनने को तैयार नहीं होते। वे केवल झूठ फैलाकर भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मणिपुर के बारे में अमित शाह ने बुधवार को ही पूरे मामले को विस्तार से बता दिया। साथ ही उन्होंने देश की चिंता को भी प्रकट किया। उन्होंने  कहा की विपक्ष केवल मणिपुर पर केवल राजनीति किया, उन्होंने कुछ नहीं किया। विपक्ष के पास बहस का इरादा ही नहीं था। उनके पेट में दर्द था लेकिन सिर फोड़ रहे थे।पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों को शांति का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सदन आपके साथ है।  कोई यहां हो या न हो लेकिन हम इस चुनौती
का समाधान जरूर निकलेंगे। मणिपुर विकास की रह पर आगे बढ़ेगा  देश आपके साथ है।  हम आपके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि 5 मार्च 1966  को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में कांग्रेस ने निहत्थे लोगों पर वायुसेना से हमला कराया था। आज भी 5 मार्च को पूरे मिजोरम में शोक दिवस मनाया जाता है। तब पीएम इंदिरा गांधी थीं।  उन्होंने आगे कहा कि 1962  देश पर चीन द्वारा हमला किया जा रहा था  तब पंडित नेहरू ने वहां के लोगों को भाग्य के भरोसे छोड़ दिया था। पीएम ने कहा कि लोहिया का वारिस कहलाने वाले जान लें लोहिया ने नेहरू पर आरोप लगाया था की वे पूर्वोत्तर का विकास नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें 

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, “विपक्ष बार बार नो बॉल डाल रहा” 

खैरे ने राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर स्मृति ईरानी की आलोचना की​ !

अविश्वास प्रस्ताव: अंतिम दिन चले “शब्दभेदी बाण” रंजन हुए “अधीर” सिंधिया का कटाक्ष 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,185फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें