विशालगढ़ ​किला पर बने 90 से अधिक अवैध निर्माण ​हुए​ जमींदोज़​!

पिछले कुछ दिनों से विशालगढ़ के इस मुक्तिसंग्राम के लिए ​बड़ी​ संख्या में ​युवकों​ भाग​ लिया था। अब इस आंदोलन ​बाद​ कोल्हापुर जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। ​

विशालगढ़ ​किला पर बने 90 से अधिक अवैध निर्माण ​हुए​ जमींदोज़​!

More than 90 illegal constructions on Vishalgarh Fort destroyed!

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के विशालगढ़ ​किला​ पर अतिक्रमण कर अवैध मस्जिद के साथ कई ​निर्माण​ किये गए थे। महाराष्ट्र में शिवप्रेमी हिन्दुओं ने इसका ​तीव्र​ विरोध करते हुए सरकार से इस ​अतिक्रमण​ को ​यथाशीघ्र हटाने की कई बार मांग भी रखी थी। सरकार से इस​ मांग को ​नजरअंदाज करने पर ​सकल हिन्दू समाज ने आंदोलन के माध्यम से इस पर ध्यान आकर्षित किया था। जिस​ पर महराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अवैध निर्माण को हटाने का आश्वासन भी दिया था।

पिछले कुछ दिनों से विशालगढ़ के इस मुक्तिसंग्राम के लिए ​बड़ी​ संख्या में ​युवकों​ भाग​ लिया था। अब इस आंदोलन ​बाद​ कोल्हापुर जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। ​जिला​ प्रशासन की ओर से किले पर बने अवैध निर्माणों को दो दिन ​में​ जमींदोज किया गया। बताया जा रहा है की यहां 90 से अधिक अवैध घरों को तोड़ा गया है। जिला प्रशासन का कहना है की जिन पर कोई केस नहीं चल रहा है, जिन पर स्टे नहीं लगे है ऐसे सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहें है।

जिला प्रशासन ने बताया है की हमने कोल्हापुर के इस भाग में शांति बना कर रखने में ​​सफल​ रहे ​हैं​। साथ ही ​क्षेत्र​ की समस्याओं पर भी ध्यान दें रहें है। अनेक हिन्दू संघटना​ओं​ की मांग को पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है। इस इलाके में कोई दुर्घटना या ​आक्रोश​ का माहौल निर्माण न हों इसीलिए ​यहां​ संचार​​ माध्यम​ बंद ​किये​ गए है। जिलाधिकारी अमोल येडगे ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़े:

किसकी मिसाइल चुनेगा ब्रज़ील? चीन और भारत की मिसाइल रेस !

Exit mobile version