21 C
Mumbai
Saturday, January 24, 2026
होमराजनीतिMumbai: मालाड मालवणी को मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देगी भाजपा

Mumbai: मालाड मालवणी को मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देगी भाजपा

Google News Follow

Related

मुंबई। विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के मार्गदर्शन तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा मालाड मालवणी को मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देंगी। सभी दलित हिन्दुओं के पलायन को रोका जायेगा। जो भी दलित बंधु यहां से पलायन किये है, उन्हें मालाड मालवणी में ही बसाने की व्यवस्था की जायेगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने मालाड मालवणी में आयोजित चौपाल में कही।

स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी ने उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के चौपाल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मुंबई में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। चौपाल के माध्यम से लोगों को संगठित करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। प्रत्येक चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा नगरसेवकों की उपस्थिति से इसे और अधिक समृद्ध बनाया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों को सुविधा प्रदान कर संगठन से जोड़ा जाये। मै रक्षक बनकर सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।

पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने तीन मूल मंत्रों दिए हैं – शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। आज हमें इस विचारधारा पर चलना होगा तभी देश में एकता आएगी। उन्होंने हमेशा समाज के दबे, कुचले तथा गरीब लोगों के हित के लिए कार्य किया। संविधान बनाकर देश में कानून स्थापित किया। हमें भी उनके दिये इन मूल मंत्रों का पालन करते हुए आगे बढ़ना है। इसमें चौपाल अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से हम महानगरपालिका से जुड़े लोगो की समस्याओं को हल कर रहे है, आगे भी करते रहेंगे।

उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई प्रभारी व उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस के कार्यकाल में उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने अपने आप को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस किया है। उन्होंने सड़क पर सब्जी-फल बेचने वाले, ऑटो-टैक्सी चलाने वाले से लेकर हर मेहनतकश लोगों का सन्मान किया है, सुरक्षा प्रदान की है।। मुंबई महानगरपालिका में भाजपा की सत्ता आने से इसमें और अधिक बढ़ोतरी होगी।

उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने भारत माता का जयघोष करते हुए कहा कि मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा सदैव आपके साथ खडा है। उत्तर भारतीय समाज के लोगों को महानगरपालिका से संबंधित कुछ भी समस्या हो तो चौपाल में लेकर आइयें, हम सब मिलकर उसका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के सभी पदाधिकारीयों को दायित्व दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की समस्यों ध्यान से सुने तथा उसका समुचित समाधान करवाने की व्यवस्था करें। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ही शक्ति होती है। हम सब एकजूट होकर कार्य करेंगे तभी सफलता हमें मिलेगी।

इस मौके पर गणेश खानकर, आर. यू. सिंह, सुनील कोली, योगेश वर्मा, बृजेश सिंह, मुंबई के महामंत्री राम यादव, उग्रसेन सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, रमेश विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, प्रभा तिवारी, कार्यक्रम के आयोजक उमेश पांडे सहित अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,359फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें