नगर निकाय चुनाव 2023 परिणाम: भाजपा ने मेयर की कुल 17 सीटों पर किया कब्जा!

इस चुनाव में भाजपा ने योगी के नेतृत्व में मेयर के 17 की 17 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है| यही नहीं राज्य के नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा 87 सीटों पर जीत दर्ज सबसे आगे है|  साथ ही उत्तर प्रदेश नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने कुल 198 स्थानों पर जीत दर्ज कर एक इतिहास रचा है| 

नगर निकाय चुनाव 2023 परिणाम: भाजपा ने मेयर की कुल 17 सीटों पर किया कब्जा!

Municipal Elections 2023 Result: BJP captured total 17 seats of Mayor!

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2023 के चुनाव को 4 और 11 मई यानि दो चरणों में संपन्न हुआ| इस दौरान प्रदेश के 17 नगर महापालिका, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतों सहित कुल 14 हजार 684 पदों के लिए चुनाव कराया गया। राज्य के निकाय चुनाव की मतगणना आज यानि 13 मई को सुबह से ही शुरू हो गयी थी| मतगणना के मात्र थोड़े देर बाद से रूझान और चुनाव का रिजल्ट आने तक उम्मीदवारों और संबंधित पार्टियों की निगाहें मतगणना बूथों पर टिकी हुई थी| वही इस चुनाव में भाजपा ने योगी के नेतृत्व में मेयर के 17 की 17 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है| यही नहीं राज्य के नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा 87 सीटों पर जीत दर्ज सबसे आगे है|  साथ ही उत्तर प्रदेश नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने कुल 198 स्थानों पर जीत दर्ज कर एक इतिहास रचा है|

बात दें कि पहल चरण के तहत 37 जिलों में 4 मई 2023 को मतदान हुए थे, दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में 11 मई को मतदान संपन्न हुए। निकाय चुनाव के परिणामों का ऐलान 13 मई को मतगणना शुरू की गयी। 2017 की तुलना में इस बार के चुनाव में 107 नगरीय निकाय बढ़ गई हैं, इसमें एक नगर निगम, एक नगर पालिका परिषद व 105 नगर पंचायतें हैं।

नगर निकाय -2023 के चुनाव में सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पर केंद्रित थी| इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का किला मैनपुरी और इटावा, यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी काफी चर्चा का विषय बना रहा?

वाराणसी नगर निगम में 100 पार्षद की सीटें हैं। 56 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 13 पर सपा और 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मार ली है। 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब हुए। गोरखपुर नगर निगम की बात जाये तो  80 पार्षद की सीटें हैं। इनमें से 41सीटों  पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 17 पर  सपा, 5  बसपा, 1 कांग्रेस और 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जितने में सफल रहे|

बात दें कि इटावा और मैनपुरी सपा सुप्रीमों  अखिलेश यादव का अभेद्य किला माना जाता है। इटावा में तीन नगर पालिका अध्यक्ष पद, 90 नगर पालिका परिषद सदस्य, तीन नगर पंचायत अध्यक्ष और 37 नगर पंचायत सदस्यों की सीट है। अब तक के नतीजों पर गौर करें तो भाजपा को 2 पर जीत मिली है, जबकि 9 पर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसी तरह मैनपुरी में नगर पंचायत  सदस्यों की 11 सीट पर भाजपा को जीत मिली है। सपा ने सात सीटों पर अभी तक कब्जा किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट सपा ने जीत ली है।

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी लोकसभा सीट रायबरेली जिले में एक नगर पालिका अध्यक्ष, 34 नगर पालिका परिषद सदस्य, नौ नगर पंचायत अध्यक्ष और 110 नगर पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों का चुनाव संपन्न हुआ । नगर पालिका परिषद सदस्यों की 20 और 110 नगर पंचायत सदस्यों की सीट में 40 से अधिक पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है|
यह भी पढ़ें-

UP निकाय चुनाव: बीजेपी ने बाकी दलों को छोड़ा पीछे, 16 मेयर की सीट पर कब्जा 

Exit mobile version