27.2 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस की नैया डुबो देंगे चन्नी

कांग्रेस की नैया डुबो देंगे चन्नी

Google News Follow

Related

जालंधर। सीएम की कुर्सी की चाहत लिए बैठे नवजोत सिंह सिद्धू का दर्द कुर्सी न मिलने पर एक बार फिर छलक आया है। सिद्धू की छटपटाहट बयां कर रहा है एक वीडियो। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धू खुद के मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत भी कर रहे हैं। सिद्धू कह रहे हैं कि 2022 में चन्नी कांग्रेस की नैया ही डुबो देंगे। सिद्धू का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।

लखीमपुर जा रहे सिद्धू अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के लिए पंजाब सीएम चन्नी का इंतजार कर रहे थे, तभी मंत्री परगट सिंह कहते हैं कि 2 मिनट में सीएम चन्नी पहुंचने वाले हैं। इस पर सिद्धू खफा हुए कि इतनी देर से हम उनका इंतजार कर रहे हैं। परगट भीड़ को दिखा कहते हैं कि आज तो बल्ले-बल्ले हो गई। तभी सिद्धू के पास खड़े वर्किंग प्रधान सुखविंदर डैनी भी कहते हैं कि यह कार्यक्रम तो सक्सेस है। इसके बाद सिद्धू तैश में आ गए। सिद्धू बोल उठे कि अभी कहां सक्सेस, मुझे सीएम बनाते तो फिर दिखाता सक्सेस। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में चन्नी सरकार में हो रही नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू ही इस पद पर बने रहेंगे, उन्हें मना लिया गया है।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें