पटना में निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मां जीवित होती तो वे बहुत खुश होतीं। मैंने राजनीतिक पारी का आगाज किया है, मैं मां का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं, और मैं मां का आशीर्वाद लेकर ही आगे अपनी यात्रा पर निकलूंगा। उन्होंने कहा कि मां की बहुत याद आती है।
निशांत कुमार ने बताया कि वे 38 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। हालांकि, जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि युवा चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बाद आप सीएम बनें, तो निशांत ने सवाल को टालते हुए बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी टीम आगे भी ऐसे ही जीत हासिल करती रहे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन को भी सराहा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होता है कि हम बिहार से आते हैं, जहां से ईशान किशन हैं।
बता दें कि निशांत कुमार ने विधिवत रूप से रविवार को राजनीति में प्रवेश किया।
जदयू ने अपने युवा नेता निशांत कुमार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार की राजनीति में युवा सोच और मजबूत संकल्प के साथ निशांत कुमार का पदार्पण एक नए सवेरे की तरह है। निशांत कुमार की सरलता सबको जोड़ती है।
पुतिन ने नए नेता मोजतबा खामेनेई को दी बधाई, दोहराया तेहरान को अटूट समर्थन!
