24 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियानितिन नबीन ने देशवासियों को दी नव वर्ष की असीम शुभकामनाएं! 

नितिन नबीन ने देशवासियों को दी नव वर्ष की असीम शुभकामनाएं! 

ऐसी स्थिति में हमारा भी यह मौलिक कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र के विकास में अपनी तरफ से सार्थक योगदान देते रहें।

Google News Follow

Related

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपील की।

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर देश के विकास में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में हमारा भी यह मौलिक कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र के विकास में अपनी तरफ से सार्थक योगदान देते रहें। निसंदेह आगामी दिनों में हमारा देश विकास के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद हमारे ऐसे आराध्य रहे हैं, जिन्हें बिहार और पूरा देश हमेशा से ही पूजता रहा है। आज कल्पतरु दिवस है। रामकृष्ण परमहंस जी ने आज ही के दिन अपने शिष्यों को दिव्य दर्शन दिया था। ऐसे में आज के दिन उनके आश्रम में आना उनके शिष्यों के लिए ज्ञान प्राप्त करने का प्रतीक होता है।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि आज के दिन रामकृष्ण परमहंस स्वामी जी के सभी शिष्य देशभर में स्थित उनके आश्रम में जाते रहे हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। ऐसा करने से उनके शिष्यों को पूरे साल समाज की सेवा करने की शक्ति मिलती रहे।

45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार के पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं। वे कायस्थ समुदाय से आते हैं और दिग्गज भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।

राजनीति की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की, फिर भाजयुमो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। छत्तीसगढ़ और सिक्किम जैसे राज्यों में पार्टी प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत किया। दिसंबर 2025 में भाजपा ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें-

मोहब्बत नहीं मौत का जश्न: आज मेरे पिया घर आवेंगे स्टोरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें