29 C
Mumbai
Thursday, January 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैतृक गांव का दौरा किया, पिता कविराज रामलखन...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैतृक गांव का दौरा किया, पिता कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Google News Follow

Related

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार (२९ नवंबर)को अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता परमेश्वरी देवी और पत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों और निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह, परमेश्वरी देवी एवं मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर के निकट स्थित तालाब में मछलियों को दाना डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को जल्द समस्याएं हल होने का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपने पिता और माता की पुण्यतिथि पर प्रत्येक साल कल्याण बिगहा पहुंचते हैं। इस दौरान वे लोगों से मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:

ताजिकिस्तान : ड्रोन हमले में 3 चीनी नागरिकों की मौत—अफ़गान और पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर थोपे आरोप

ऑपरेशन सागर बंधू: श्रीलंका में तबाही के बाद भारत ने भेजी 12 टन मानवीय सहायता

‘चप्पल’ का सुराग पाकर 1100 किलोमीटर तक किया पीछा; पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में दबोचा खतरनाक किलर सलमान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,375फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें