30 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियानीतीश कुमार आज जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामांकन!

नीतीश कुमार आज जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामांकन!

जदयू में प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पहले ही कराए जा चुके हैं। अब केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया बची है, जिसे निर्धारित समय सीमा के तहत पूरा किया जा रहा है।

Google News Follow

Related

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार की ओर से 2025-2028 कार्यकाल के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार शाम 4.00 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

नीतीश कुमार की ओर से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, विधान परिषद सदस्य श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह “गाँधी” और पार्टी के अन्य नेता नामांकन पत्र पार्टी के निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगडे को सौंपेंगे।

जदयू में प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पहले ही कराए जा चुके हैं। अब केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया बची है, जिसे निर्धारित समय सीमा के तहत पूरा किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 23 मार्च को स्क्रूटनी होगी और 24 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि अब तक किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने से यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। पूरी प्रक्रिया औपचारिकता भर रह गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि हर कार्यकर्ता की इच्छा है कि नीतीश कुमार ही अध्यक्ष बने रहें। इससे साफ है कि जदयू फिलहाल नेतृत्व में किसी बदलाव के पक्ष में नहीं है। आने वाले राजनीतिक दौर को देखते हुए पार्टी अनुभव और स्थिरता पर ही भरोसा बनाए रखना चाहती है।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। वहीं, बिहार में नए सीएम को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी तक सीएम कौन होगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें-

ओमान खाड़ी के पास भारतीय नौसेना ने बढ़ाई वॉरशिप तैनाती, जहाजों एस्कॉर्ट जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें