सम्राट चौधरी नेतृत्व में अपराध से समझौता नहीं, भाजपा प्रवक्ता का दावा!  

उन्होंने कहा कि बिहार की बहन-बेटियां सुरक्षित और स्वतंत्र होकर सड़कों पर घूमें, ये सरकार की प्राथमिकता है।

सम्राट चौधरी नेतृत्व में अपराध से समझौता नहीं, भाजपा प्रवक्ता का दावा!  

No-compromise-on-crime-under-Samrat-Choudharys-leadership-BJP-spokesperson-claims

जमुई और समस्तीपुर में महिला से जुड़ी घटनाओं पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने भरोसा दिलाया कि अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराध से कोई समझौता नहीं होगा, अपराधियों को पकड़कर ऐसा उदाहरण पेश किया जाएगा कि कोई माई का लाल ऐसी हरकत के बारे में नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की बहन-बेटियां सुरक्षित और स्वतंत्र होकर सड़कों पर घूमें, ये सरकार की प्राथमिकता है।

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “महिला अस्मिता से जुड़ी कोई भी घटना होती है, वो अत्यंत दुखद, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण होती है। किसी प्रकार के शब्दों से उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। हमारी सरकार की पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता है।

पहले नीतीश कुमार और अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराध से किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। जमुई हो या समस्तीपुर, अपराधियों को पकड़कर ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे कि कोई माई का लाल ऐसा सोचे भी नहीं।”

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि ये जो आवारा लोग हैं, उन्हें ठीक करना हमें आता है। वो पकड़ लिए गए हैं और आप निश्चित रहिए, हम उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। बिहार मां सीता, वैशाली की भूमि है और यहां महिलाओं की अस्मिता से किसी प्रकार का समझौता और खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को घेरते हुए गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि मनीष सिसोदिया कुछ नहीं जानते हैं।

खुद तो भ्रष्टाचार के मामले में जेल से होकर आए हैं। वो किस अधिकार से पंजाब में सरकारी बंगला हथिया कर बैठे हैं, इन लोगों से बड़े दोहरे चरित्र और मापदंड का व्यक्ति भारत की राजनीति में आज तक कोई हुआ ही नहीं है।
चुनाव हार गए, दिल्ली के लोगों का भरोसा खो दिया है। पंजाब के लोगों से कहा था कि राज्य को विकसित कर देंगे। वहां दिन-दहाड़े दलित समाज का व्यक्ति गुलजार सिंह आपके मंत्री के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है। तब आप कहां थे, उस वक्त आपको कोई टिप्पणी नहीं करनी थी?

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये मूर्खतापूर्ण असंवैधानिक बात है। संविधान की मर्यादा में रहकर बात करने का अधिकार है। इस प्रकार हिंसा को भड़काने की योजना है क्या आपकी? महाठगबंधन के लोग, तेजस्वी यादव या मुकेश सहनी हों, ये क्या चाहते हैं? ये कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।

यह भी पढ़ें-
संजय राउत की धमकी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएंगे! 
दो बार की ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो दिल्ली हाफ मैराथन एंबेसडर बनीं!
Exit mobile version