28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं, कपिल सिब्बल के निशाने पर राहुल गांधी

कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं, कपिल सिब्बल के निशाने पर राहुल गांधी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गाांधी पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि जो उनके करीबी थे, वे भी साथ छोड़कर जा रहे हैं। जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया अभिषेक मुखर्जी और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। सिब्बल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास फिलहाल कोई अध्यक्ष तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द एक निर्वाचित अध्यक्ष की जरूरत है। उन्होंने पंजाब में जारी नाटक को लेकर कहा कि इससे पाकिस्तान को फायदा होगा।

इस मौके पर ही जी-23 नेताओं के बोलने लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि हम पार्टी को खत्म होते और नुकसान होते नहीं देख सकते। हम पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते हैं। हम आज भी यही कह रहे हैं कि पार्टी को बुनियादी तौर पर मजबूत कीजिए और लोगों की बातों को सुनिए। क्या पंजाब में हमारी वजह से संकट पैदा हुआ है। सिब्बल ने कहा, ‘हम (जी-23) वो लोग नहीं हैं, जो पार्टी छोड़कर कहीं और चले गए हों। यह विडंबना है कि जो उनके करीब थे, वे उन्हें छोड़कर चले गए और जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते हैं, वे आज भी साथ खड़े हैं।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें