33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटव्हिप उल्लंघन : आदित्य को छोड़ शिवसेना के 14 विधायकों को नोटिस

व्हिप उल्लंघन : आदित्य को छोड़ शिवसेना के 14 विधायकों को नोटिस

आदित्य ठाकरे भी 15 विधायकों में शामिल हैं और भरत गोगावले ने शिकायत में आदित्य ठाकरे के नाम का जिक्र नहीं किया। भरत गोगावले ने कहा कि आदित्य ठाकरे का नाम शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के प्रति उनके प्रेम के कारण हटा दिया गया था।​

Google News Follow

Related

शिवसेना के भरत गोगावले ने शिवसेना के 14 विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास व्हिप का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आदित्य ठाकरे के अलावा 14 अन्य विधायकों के नाम हैं।

कल हुए बहुमत परीक्षण के दौरान 14 विधायकों पर व्हिप का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। शिवसेना के इन 14 विधायकों को अब व्हिप का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है| बहुमत परीक्षण के दौरान शिवसेना के 15 विधायकों ने शिवसेना-भाजपा को वोट नहीं दिया।​

आदित्य ठाकरे भी 15 विधायकों में शामिल हैं और भरत गोगावले ने शिकायत में आदित्य ठाकरे के नाम का जिक्र नहीं किया। भरत गोगावले ने कहा कि आदित्य ठाकरे का नाम शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के प्रति उनके प्रेम के कारण हटा दिया गया था।​

इस बीच एकनाथ शिंदे सरकार ने बहुमत की परीक्षा पास कर ली। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी शिवसेना-भाजपा सरकार ने जीत लिया। भाजपा के राहुल नार्वेकर चुने गए। बहुमत परीक्षण में, शिंदे-फडणवीस सरकार ने 164 मतों से जीत हासिल की |

यह भी पढ़ें-

​एक्शन मोड में सीएम शिंदे ​​​: पेट्रोल पर वैट घटाने की घोषणा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें