28 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाअब कांग्रेस को याद आया नेहरू का शीर्षासन, कहा- पं. नेहरू ने योग को...

अब कांग्रेस को याद आया नेहरू का शीर्षासन, कहा- पं. नेहरू ने योग को बनाया लोकप्रिय  

कांग्रेस ने एक ट्वीट किया है जिसमें जवाहर लाल नेहरू शीर्षासन करते हुए दिख रहे है। ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है कि पंडित नेहरू को धन्यवाद ,जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।

Google News Follow

Related

आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी न्यूयॉर्क से एक वीडियो संदेश के जरिये देशवासियो संबोधित किया। इस कांग्रेस ने एक ट्वीट किया है जिसमें जवाहर लाल नेहरू शीर्षासन करते हुए दिख रहे है। ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है कि पंडित नेहरू को धन्यवाद ,जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया। इसके बाद कांग्रेस के दो और नेताओं ने ट्वीट कर  अपने विचार साझा किया। लेकिन शशि थरूर के विचार कांग्रेस के विचार से अलग दिखाई दे रहे हैं। जिस पर कांग्रेस में घमासान मचना तय है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी इसी फोटो को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि ” यह योग करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री है। डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया में कहा था ” पतंजलि की योग प्रणाली शरीर अनुसाशन , मस्तिष्क के विकास के लिए मानसिक और आध्यात्मिक के लिए अनिवार्य है।

इसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसी फोटो को ट्ववीट कर लिखा है कि” बिलकुल , हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित का लोकप्रिय बनाया। इसमें  हमारी सरकार और विदेश मंत्रालय शामिल है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से योग का अंतरराष्ट्रीयकरण  किया। मै दशकों से कह रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण  हिस्सा है। इससे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा महसूस होता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के साथ उसके नेताओं ने भी जवाहर लाल नेहरू लिखने के बजाय पंडित नेहरू लिखा है। क्या कांग्रेस को पार्टी पंडित ही घोषित करने वाली है ?

ये भी पढ़ें 

 

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क- मैं उनका फैन

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी आदित्यनाथ ने की योगा, कहा इसे जीवन का हिस्सा बनाए

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,100फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें