राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम एनडीए साथियों ने मिल-बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस सर्वसम्मत निर्णय का हर्षपूर्ण स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि संगठित व समर्पित एनडीए… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है- भाजपा को 101 सीट, जदयू को 101 सीट, लोजपा (रामविलास) को 29 सीट, रालोमो को 06 सीट, हम को 06 सीटें मिलीं।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।
ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा का प्रहार, सीएम से इस्तीफा मांगा!



